{"_id":"5b2212a94f1c1b315d8b4fa3","slug":"chandigarh-unique-people-santlal-feels-cold-during-summers-and-hot-during-winters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! ये इंसान है या अजूबा, गर्मी में अलाव सेकता है, कंपकंपाती ठंड में बर्फ पर सोता है","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
OMG! ये इंसान है या अजूबा, गर्मी में अलाव सेकता है, कंपकंपाती ठंड में बर्फ पर सोता है
Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
अजीबोगरीब शख्स संतलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई महीने की तपती चुभर्ती गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहां एक बुजुर्ग ऐसे हैं जो अलाव सेक रहे हैं। कंबल या रजाई ओढ़कर सोते हैं। ये बहुत अजीबोगरीब शख्स है, जिसके बारे में जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे। डॉक्टर्स भी हैरान हैं, वे समझ ही नहीं पा रहे कि ऐसा हो कैसे सकता है।
2 of 8
अजीबोगरीब शख्स संतलाल
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर का रहने वाला संतलाल सभी के लिए पहले बना हुआ है। क्योंकि इस शख्स को गर्मी में सर्दी लगती है और सर्दी में गर्मी लगती है। यह शख्स तपती गर्मी में कंबल ओढ़े रहता है और अलाव सेकता है। वहीं भरी सर्दी में वह आइसक्रीम खाता है। अपने शरीर को देखकर यह शख्स खुद भी चौंक जाता है। वहीं गांव वाले कहते हैं कि हम संत राम को बचपन से देखते आ रहे हैं और जैसा वह कह रहा है, वैसा ही है।
3 of 8
अजीबोगरीब शख्स संतलाल
संतलाल खुद बताते हैं कि गर्मी में अगर रजाई और अलाव न मिले तो बुजुर्ग को नींद नहीं आती और कंपकंपी चढ़ी रहती है। ज्येष्ठ माह में जब लोग लू से बचने के लिए एसी, कूलर व पंखों का इस्तेमाल करते है। उस वक्त संतलाल को दिन में चलने वाली लू सोने पर सुहागे का काम करती हैं। कंबल और रजाई ओढ़ कर सोना पड़ता है। दिन में 10 बजने के बाद अलाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अजीबोगरीब शख्स संतलाल
संतलाल बताते हैं कि उनका शरीर मौसम के विपरीत काम करता है। सर्दी के मौसम में अगर वह दिन में बर्फ न खाएं तो उनको चैन नहीं आता। भरी सर्दी के मौसम में जोहड़ या नहर में दिन में कम से कम तीन बार नहाना पड़ता है। घर पर बर्फ की सिल्ली पर सोता हूं, बर्फ खाता हूं। यह सब संतलाल की आम दिनचर्या है और अब तो घरवालों को भी यह सब आम लगने लगा है।
विज्ञापन
5 of 8
अजीबोगरीब शख्स संतलाल
कहते हैं कि जिस तरह नशा करने वाले को नशीली वस्तु जब तक ना मिले, तब तक वह तड़पता है। ठीक उसी तरह अगर इस बुजुर्ग को गर्मी में आग और सर्दी में बर्फ समय पर ना मिले तो समझो शरीर व दिमाग में हड़बड़ाहट शुरू हो जाती है। वह आजतक बीमार नहीं हुआ। सिर्फ सादा खाना दाल-रोटी ही रोजाना का भोजन है। वर्ष 1976-77 में मैट्रिक पास की। 21 साल की उम्र में शादी हुई। लोग अब इस बुजुर्ग को ‘मौसम विभाग’ के नाम से पुकारते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।