फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 भारतीयों ने मिलकर कर बनाई दुनिया की वो सबसे बड़ी चीज, देखते रह जाएंगे...गजब का जज्बा

Wed, 08 Aug 2018 02:34 PM IST
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 08 Aug 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Invention, Six Indians Created World's Largest Periodic Table
पीरियोडिक टेबल
6 भारतीयों ने मिलकर दुनिया वो सबसे बड़ी और निराली चीज बनाकर दिखा दी है, जिसे सब देखते ही रह जाएंगे। जज्बा बेहद गजब का है, खुद देख लीजिए अपनी आंखों से।
Chandigarh, Unique Invention, Six Indians Created World's Largest Periodic Table
पीरियोडिक टेबल
इस उपलब्धि के साथ ही दुनिया में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचाने जाने वाले भारत का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। हरियाणा के जिले रोहतक के ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने दुनिया की सबसे बड़ी पीरियोडिक टेबल बनाकर देश को यह सम्मान दिलाया है। इस 80 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी व करीब 140 किलाग्राम वजनी पीरियोडिक टेबल को छह सदस्यीय टीम ने आठ महीने 22 दिन में तैयार किया।
Chandigarh, Unique Invention, Six Indians Created World's Largest Periodic Table
पीरियोडिक टेबल
इसकी खासियत यह है कि इसके एक एलिमेंट में 67 प्रॉपर्टी हैं। इससे न्यूक्लियर रिसर्चर को नई धातु बनाने के लिए जरूरी बारीक जानकारी आसानी से मिल पाएगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने लार्जेस्ट पीरियोडिक टेबल तैयार करने का रिकॉर्ड बनाने पर टीम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Invention, Six Indians Created World's Largest Periodic Table
पीरियोडिक टेबल
क्या है पीरियोडिक टेबल
पीरियोडिक टेबल एक गणना कैलेंडर है। यूनिवर्स में कौन सा एलिमेंट कहां से आया, इसकी जानकारी के लिए पीरियोडिक टेबल लाभदायक है। नई धातु बनाने के लिए न्यूक्लियर रिसर्चर दो धातुओं को टकराते हैं। इस प्रक्रिया में यह टेबल काम आती है। इसमें विद्युतीय चुंबक बनाने की जानकारी भी है। इससे रिसर्चर व केमेस्ट्री विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Chandigarh, Unique Invention, Six Indians Created World's Largest Periodic Table
पीरियोडिक टेबल
विज्ञान के क्षेत्र में देश को मिले नई पहचान
पीरियोडिक टेबल बनाने वाली टीम के लीडर केमेस्ट्री शिक्षक रणदीप सिंह नांदल का कहना है कि उनका मकसद देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई व बड़ी पहचान दिलाना है। इसलिए यह टेबल बनाई है। दुनिया में हम इसमें सबसे आगे हैं। इस पर तीन लाख 75 हजार रुपये खर्च आया है। यही नहीं स्कूली बच्चों ने इसे तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने टीम को सम्मानित करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पीरियोडिक टेबल बनाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed