फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लड़की, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड भी कुछ नहीं...नॉलेज देख ‘गूगल ब्वाय’ भी हैरान

Fri, 13 Jul 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, google girl vaishnavi, whose knowledge shocking for google boy kautilya pandit
गूगल गर्ल वैष्णवी
हम आपको मिला रहे हैं एक ऐसी लड़की से, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड कुछ भी नहीं। इसे इतनी नॉलेज है कि गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित भी पीछे रह जाएंगे। यही नहीं, लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती है।
chandigarh, google girl vaishnavi, whose knowledge shocking for google boy kautilya pandit
गूगल गर्ल वैष्णवी
गूगल ब्वॉय कौटिल्य का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप गूगल गर्ल को जानतें हैं। पंचकूला में रहने वाली पांच साल की वैष्णवी पढ़ती तो केजी में है, लेकिन वह कई ऐसे सवालों के जवाब पल में दे देती है, जो एक आम इंसान के लिए देना मुश्किल है। भारत से जुड़ी कई जानकारियां, दुनिया के सभी देशों की राजधानियों के नाम और कई ऐसे सवालों का जवाब उसकी अंगुलियों पर रहती है।
chandigarh, google girl vaishnavi, whose knowledge shocking for google boy kautilya pandit
गूगल गर्ल वैष्णवी
वैष्णवी के इस ज्ञान की वजह से लोग उसे ‘गूगल गर्ल’ के नाम से जानने लगे हैं। इस उम्र में जहां बच्चों का ध्यान खेलने-कूदने में होता है, वहीं वैष्णवी का ध्यान ज्ञान एकत्रित करने पर है। वैष्णवी बड़ी होकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है। वैष्णवी के माता-पिता का कहना है कि वैष्णवी को जो बात एक बार बता दी जाए, उसे वह कभी भूलती नहीं है। जब वैष्णवी दो साल की थी, तभी उसने सभी देशों की राजधानियों के नाम याद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, google girl vaishnavi, whose knowledge shocking for google boy kautilya pandit
Google boy - फोटो : अमर उजाला
पांच साल की उम्र में जहां बच्चे को सुबह-शाम का फर्क मालूम नहीं होता, वहीं वैष्णवी दुनिया-जहान की जानकारी खुद में समेटे हुए है। ज्ञान भी ऐसा कि सवाल खत्म होने से पहले ही उसका जवाब मिल जाता है। इस बच्ची को वो सब कुछ याद है, जिसे याद करते-करते आपका सिर चकरा जाए। वैष्णवी के मां-बाप सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वैष्णवी के पिता एक ज्वैलर है और उसकी माता एक गृहणी है।
विज्ञापन
chandigarh, google girl vaishnavi, whose knowledge shocking for google boy kautilya pandit
Google boy - फोटो : अमर उजाला
वे दोनों बताते हैं कि जानकारियां हासिल करने की उसकी ये लालसा तब से है, जब वो महज दो साल की थी। उम्र बढ़ने के साथ-साथ वैष्णवी के दिमाग में भारत से जुड़ी कई महतवपूर्ण जानकारियां, इतिहास, भूगोल, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कम्प्यूटर से जुड़ी जानकारी और कई सवालों के जवाब स्टोर होते गए। बता दें कि वैष्णवी को इतना सब याद करवाने के लिए उसके माता पिता मदद करते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed