{"_id":"5b488a954f1c1ba1288b6541","slug":"kylei-jenner-profile-became-youngest-billionaire-in-forbes-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 हजार करोड़ की बादशाहत खड़ी कर 20 साल की इस लड़की ने रचा इतिहास, कंपनी में काम करते हैं केवल 7 लोग","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
6 हजार करोड़ की बादशाहत खड़ी कर 20 साल की इस लड़की ने रचा इतिहास, कंपनी में काम करते हैं केवल 7 लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग सोशल मीडिया पर क्रांति लाने के अलावा सबसे कम उम्र में दुनिया के अरबपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है लेकिन अब एक 20 साल की लड़की उनको टक्कर दे रही है। मार्क जुकरबर्ग ने केवल 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति बनने का खिताब हासिल कर लिया था।
2 of 5
फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे युवा काइली जेनर को लेकर अनुमान लगाया है कि अगले साल वह मार्क जुकरबर्ग से सबसे युवा अरबपति बनने का तमगा छीन लेंगी। फिलहाल 20 साल की काइली अगस्त महीने में 21 साल की हो जाएंगी। उनकी कमाई 90 करोड़ डॉलर (तकरीबन 6117 करोड़ रुपये) से ज्यादा है।
3 of 5
काइली सिर्फ एक रियलिटी टीवी स्टार ही नहीं बल्कि वह एक सफल महिला बिजनेसवूमैन भी हैं। ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ नाम से मेकअप कंपनी चलाने वालीं काइली ने दो साल पहले महज 2,000 रुपये की लिप किट के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की थी। फोर्ब्स के मुताबिक, अब तक काइली ने 63 करोड़ डॉलर से ज्यादा के उत्पाद बेच लिए हैं। वहीं कंपनी की कीमत 80 करोड़ डॉलर (5486 करोड़ रुपये) लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काइली की कंपनी ने अब तक दो सालों के भीतर 855 मिलियन डॉलर से अधिक के मेकअप प्रोडक्ट की ब्रिकी कर ली है। फोर्ब्स के मुताबिक जेनर की कंपनी में 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं। केवल 3 साल में ही उनकी कंपनी कॉस्मेटिक के क्षेत्र में बड़ा नाम बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
काइली जेनर कार्दशियन परिवार से संबंध रखती हैं वो किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं। बिजनेस के अलावा काइली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ट्विटर पर काइली को 2.56 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 1.64 करोड़ लोग फॉलोवर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X