जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं उस समय अगर आप किसी मासूम बच्चे को केवल एक जगह पर बैठा देखे तो आपको कैसा लगेगा। लुटॉन का रहने वाला ये लड़का 4 सालों से बिस्तर से उठा ही नहीं है। वो सारा काम बिस्तर पर ही करता है। उसके पैरों में भी कोई समस्या नहीं है फिर भी वो बिस्तर पर ही रहता है। इसके पीछे की कहानी बड़ी दर्दनाक है।
पिछले कई सालों से बिस्तर पर लेटा है ये लड़का, जीवित होते हुए भी मौत जैसी है हालत
इंग्लैंड के लुटॉन में रहने वाले 4 वर्षीय 'इस्माइल अली' को रोजाना 20 घंटे ब्लू लाइट (Photo Therapy Lights) के नीचे रहना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यो! दरअसल इसके पीछे भी एक वजह है।
पिछले कई सालों से बिस्तर पर लेटा है ये लड़का, जीवित होते हुए भी मौत जैसी है हालत
इस्माइल जब कुछ हफ्तों का ही था, तब से वो फोटोथैरेपी लाइट्स के नीचे ही रहता है। उसके लिए उसका बेड ही उसकी छोटी सी दुनिया है। वो बेड है, तो उसकी जिंदगी है। बिस्तर छोड़ कर कहीं और जाता है तो तुरंत उछल कर उसे बेड पर वापस आना पड़ता है।
पिछले कई सालों से बिस्तर पर लेटा है ये लड़का, जीवित होते हुए भी मौत जैसी है हालत
इस्माइल को 'क्रिगलर नाजार' जैसी भयानक बीमारी से सामना करना पड़ रहा है। इस बीमारी को आजीवन पीलिया (Lifetime Jaundice) भी कहते हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए ही उसको दिन के 20 घंटे एक खास तरह की ब्लू लाइट के नीचे रहना होता है, जो उसके बेड के ऊपर ही लगी हुई हैं।
पिछले कई सालों से बिस्तर पर लेटा है ये लड़का, जीवित होते हुए भी मौत जैसी है हालत
इस्माइल की फैमिली ने वेस्ट यॉर्कशायर के इंजीनियरों से उसके लिए एक खास बेड बनवाया है। इस बेड में दो बड़ी ब्लू लाइट्स लगी हैं, जिनसे फोटोग्राफिक किरणें निकलती हैं। इन किरणों का तापमान 43 डिग्री तक होता है।