फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: बीयर के शौकीन इस शख्स ने घर में करवाया ऐसा जुगाड़, नल खोलते ही निकलता है 'नशीला पानी'

Wed, 26 Sep 2018 05:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
beer from tap this man has beer pipeline connection in home in Russia
beer pipeline

यह ख्वाहिश लगभग हर बच्चे की होती है कि उसके घर में ऐसा नल या झरना हो जिससे शरबत निकले, ऐसा पेड़ हो जिस पर चॉकलेट उगते हों और जमीन में सिक्का बोएं तो पैसे निकलें। बड़े होकर हमें भले बचपन की ये सारी तमन्नाएं मजाक लगें, मगर एक शख्स ने उसे पूरा करके ही दम लिया।

beer from tap this man has beer pipeline connection in home in Russia
beer pipeline

रूस के रहने वाले एंड्री एरेमीव ने वाकई अपने घर में ऐसा जुगाड़ कर रखा है कि नल खोलते ही ठंडी बीयर निकलती है। उनकी रसोई में यह करामाती नल मौजूद है। मगर नल से पानी की जगह बीयर निकले, यह कैसे संभव हुआ?

beer from tap this man has beer pipeline connection in home in Russia
बीयर

दरअसल, एंड्री का घर जिस बिल्डिंग में है उसके नीचे बीयर की दुकान है। उन्होंने उस दुकान से सीधे अपने घर तक एक पाइपलाइन कनेक्शन ले लिया। अब उनके घर नशीले पानी की बरसात होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
beer from tap this man has beer pipeline connection in home in Russia
Beer

हालांकि, इस पाइपलाइन की प्रक्रिया में काफी वक्त लगा। बीयर कंपनी के मालिक, पुलिस और हाउसिंग सोसाइटी से अनुमति लेने का बाद उन्होंने तमाम कागजी कार्रवाई पूरी की। तब जाकर उन्हें यह खुशी नसीब हुई। 

विज्ञापन
बीयर की दुकान से एंड्री की रसोई तक 10 मीटर लंबी पाइप लगाई गई। पाइप के जरिये जिस बीयर की सप्लाई होती है उसे एक तय तापमान में रखा जाता है। एंड्री ने तो अपनी ख्वाहिश पूरी कर ली, आप अपनी तमन्ना कब पूरी करेंगे!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed