{"_id":"5ad1b0bb4f1c1b9c098b4755","slug":"bdo-officer-drives-for-4-km-as-man-clings-on-to-bonnet-of-his-car-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार के बोनट पर युवक को लटकाकर अफसर ने 4 किमी दौड़ाई कार, इसके बाद जो हुआ...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कार के बोनट पर युवक को लटकाकर अफसर ने 4 किमी दौड़ाई कार, इसके बाद जो हुआ...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
man climb on bdo officer car
एक बीडीओ अफसर द्वारा ग्रामीणों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ग्रामीण अपने इलाके के बीडीओ अफसर की गाड़ी के बोनट पर लटका नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स गाड़ी पर यूं ही लटका रहा जबकि अधिकारी 4 किमी तक अपनी कार को इस शख्स के साथ ही दौड़ा ले जाते हैं।
man climb on bdo officer car
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। यहां रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में एक बीडीओ अफसर पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।दरअसल, ग्रामीण रामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार गौतम से शौचालय की राशि के लिए फरियाद करने पहुंचे थे। इस दौरान बीडीओ अफसर ने लोगों की बात नहीं सुनी।
जिस पर ग्रामीण बीडीओ ऑफिस के सामने ही प्रदर्शन करने लगे।
जिस पर ग्रामीण बीडीओ ऑफिस के सामने ही प्रदर्शन करने लगे।
man climb on bdo officer car
गौतम जब ऑफिस से बाहर निकले तो लोगों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की लेकिन वह रुके नहीं और कार चलाते रहे। इस दौरान एक भीड़ में से एक ने बचने के लिए हाथों से कार का बोनट पकड़ लिया लेकिन कार ने रफ्तार पकड़ ली। बीडीओ ने ग्रामीण को सबक सिखाने के लिए कई किलोमीटर तक कार को चलाया। यह देखकर ग्रामीणों ने पत्थर लेकर बीडीओ को दौड़ाया, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। चार किमी दूर जाकर कार रोकी तब वह युवक बोनट से नीचे उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
man climb on bdo officer car
घटना से भड़के ग्रामीण बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आंवला थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।हालांकि पूरे मामले में विभागीय जांच के लिए सीडीओ की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। फिलहाल, कमेटी बीडीओ की भूमिका की जांच करेगी।
देखें What in the News.in का यू-ट्यूब पर अपलोड किया यह वीडियो
देखें What in the News.in का यू-ट्यूब पर अपलोड किया यह वीडियो