फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के तीन साल बाद ससुर के प्यार में विवाहिता ने की हदें पार, हुई गिरफ्तार, पहुंची जेल

Sun, 22 Jul 2018 02:50 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
BAHU LOVES FATHER IN LAW AFTER 3 YEARS OF HER MARRIAGE AND KILLED HER HUSBAND

अवैध संबंधों के चलते एक अच्छा रिश्ता किस तरह से टूटकर बिखर जाता ये तो सबको पता है लेकिन अगर ये रिश्ता बहू का अपने ससुर के साथ हो तो हर कोई चौंक जाएगा। राजधानी जयपुर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें तीन साल पहले जो लड़की बहू बनकर घर आई थी उसने अपने चाचा ससुर से ही अवैध संबंध बना लिए। सिर्फ इतना ही नहीं अवैध संबंध शुरू होने के दो महीने के अंदर ही पति की हत्या के मामले में ससुर के साथ बहू भी जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच गई हैं। डेढ़ साल की उम्र की बेटी को साथ लेकर वह महिला पुलिस की हिरासत में है।

BAHU LOVES FATHER IN LAW AFTER 3 YEARS OF HER MARRIAGE AND KILLED HER HUSBAND

दरअसल यह मामला आमेर थाना इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी मुकेश सैनी की हत्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस हत्या के मामले की जांच करते हुए उसकी पत्नी पूजा सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पहले पुलिस ने मुकेश के चाचा राकेश सैनी को और नाबालिग चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया था। राकेश ने पुलिस को बताया कि पूजा ने ही अपने पति को मारने की योजना बनाई थी। राकेश ने सिर्फ उसका साथ दिया था। 

BAHU LOVES FATHER IN LAW AFTER 3 YEARS OF HER MARRIAGE AND KILLED HER HUSBAND
wedding

पुलिस ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। मोतीडूंगरी रोड के आनंदपुरी से पूजा की शादी आमेर के जाजोलाई की तलाई में कंजरों की ढाणी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर बेटी पैदा हुई। मुकेश और पूजा के बीच सबकुछ सही चल रहा था। मुकेश प्रोपर्टी का कारोबार संभालने लगा। इस दौरान पूजा अपने चाचा ससुर की तरफ आकर्षित होने लगी। एक महीने के अंदर ही ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध हो गया। यहां तक की बहू और ससुर ने घर छोड़कर भागने की योजना भी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
BAHU LOVES FATHER IN LAW AFTER 3 YEARS OF HER MARRIAGE AND KILLED HER HUSBAND
wedding night

घर से भागने की योजना में बड़ा खतरा था। प्रॉपर्टी और परिवार से के बेदखल हो जाने का डर भी था। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने कुछ और प्लान पर काम करने के बारे में सोचा। दोनों के बीच में अब मुकेश परेशानी बनता जा रहा था। यहां तक की पूजा बेटी का बहाना बनाकर उससे दूर रहने लगी थी लेकिन राकेश से मिलने पर मुकेश दिक्कत पैदा कर रहा था। ससुर और बहू छिपकर मिलने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे मुकेश ने पूजा पर सख्ती बरतना शुरू किया तो पूजा ने राकेश को रास्ते से हटाने के लिए सोचा।

विज्ञापन
BAHU LOVES FATHER IN LAW AFTER 3 YEARS OF HER MARRIAGE AND KILLED HER HUSBAND
crime

पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले पूजा और राकेश की बात हुई थी। राकेश का कहना है कि पूजा ने उसे बुलाया और पति मुकेश को मारकर गड्ढे में फेंकने का प्लान बताया था। योजना के तहत राकेश ने अपने परिवार के एक नाबालिग को भी अपने साथ लिया और 12 जुलाई की रात को मुकेश को सुनसान जगह पर बुलाया और बीयर की बोतल घोंपकर मार डाला। हत्या के अगले दिन ही पुलिस ने प्रेमी और हत्यारे ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पूजा ने डर के मारे चूहे मारने की दवा खा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed