सपने वो नहीं , जो आप सोते वक्त देखते है, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते...
ये कहावत को आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको सपने को हकीकत में बदलने वाले एक ऐसे चायवाले के बारे में बताएंगे जो अपनी पत्नी को 17 देशों की सैर करवा चुका है।
पढ़ें- 7 साल का बच्चा, अपने आप टूटकर जुड़ रही हैं हडि्डयां, डाक्टर हैरान
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाले इस शख्स का नाम विजयन है और उनकी पत्नी का नाम मोहना है। विजयन का सपना था कि वो अपनी पत्नी के साथ विदेश की सैर करें। चाय की दुकान होने की वजह से उनकी इतनी आमदनी नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने सपने का साथ नहीं छोड़ा।
पढ़ें- 150 सालों से मंदिर की रखवाली कर रहा है ये मगरमच्छ, प्रसाद खाकर भरता है पेट
65 साल के विजयन बीते 40 सालों से चाय बेचने का काम कर रहे हैं। विजयन का कहना है कि वो इतने पैसे जमा कर लेते हैं कि बैंक उन्हें लोन दे सके। इसके बाद इन पैसों से वो हर बार एक नया देश घूमकर आते हैं। फिर वापस आकर वो कुछ सालों के भीतर बैंक को पैसा वापस कर देते हैं।
पढे़ं- अजीब टैलेंट... कान से खींचता है कार, मुंह से फुलाकर फोड़ देता है 'हॉट वाटर बैग'
विजयन अपनी पत्नी के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, वेनिस और मिस्र समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। अपने इस शौक के बारे में विजयन का कहना है कि छोटे पर पिता जी अपने साथ ले जाया करते थे उसी दौरान मुझे अपने सपने को पूरा करने की इच्छा हुई।
हालांकि विजयन का कहना है कि पिता के गुजर जाने के बाद इस शौक को पूरा करना मुश्किल था लेकिन पत्नी ने इस सपने को साकार रुप देने में पूरी मदद की।