फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीब टैलेंट... कान से खींचता है कार, मुंह से फुलाकर फोड़ देता है 'हॉट वाटर बैग'

Sun, 29 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Sun, 29 Oct 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
Strange Talent pulls the car with one ear and blow the hot water bag until burst
manjit singh Britains got talent
इस शख्स के पास गजब का टैलेंट है। इसी टैलेंट के बलबूते देखिए आज इस शख्स ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। बस इसे जरूरत थी तो एक ऐसे ही प्लेटफॉर्म की जिस जगह से यह पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर सके कि क्या ऐसा भी हो सकता है..? 


 
Strange Talent pulls the car with one ear and blow the hot water bag until burst
brirtain's got talent
जी हां...इस भारतीय ने अपना गजब का टैलेंट इस्तेमाल करते हुए अपनी पहचान कायम की है। इसकी इसी खूबी की पूरी दुनिया कायल हो गई है। तभी तो इसके कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अभी तक 14 लाख से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। 'Britain Got Tallent' शो में इस आदमी ने जब मंच पर अपना टैलेंट दिखाया तो जज से लेकर वहां मौजूद ऑडियंस सभी ये देखकर आश्चर्यचकित थे और सबके चेहरों पर बस एक ही सवाल था कि आखिर ये हुआ कैसे..? दरअसल, किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।  

 
Strange Talent pulls the car with one ear and blow the hot water bag until burst
manjit singh in brirtain's got talent
बता दें 59 वर्षीय मंजीत सिंह ने जब मंच पर अपनी इस प्रस्तुति के बारे में बताया तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था। सबके दिमाग में एक ही सवाल कि ऐसे कैसे हो सकता है..? एक जगह तो सब मंजीत की बात पर हंस तक पड़े। मंजीत ने बताया कि वह अपने मुंह से एक 'हॉट वाटर बैग' को गुब्बारे की तरह फुलाकर दिखाएगा और उसे तब तक फुलाता रहेगा जब तक कि वह फट न जाए। उसकी ये बात किसी को हजम नहीं हुई। सभी जानते हैं कि 'हॉट वाटर बैग' रबर का बना होता है जिसे कोई भी इंसान अपने मुंह से हवा देकर नहीं फुला सकता। इसलिए मंजीत की बात हास्यास्पद लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Talent pulls the car with one ear and blow the hot water bag until burst
manjit singh in brirtain's got talent
फिर उसने कहा कि इसके बाद वह अपने एक कान से मंच पर खड़ी भारी भरकम कार को खींच कर दिखाएंगे। ये बात भी किसी के गले नहीं उतरी। लेकिन मंजीत का हौंसला बुलंद रहा। उसने सबसे पहले रबर के एक हॉट वाटर बैग को मुंह से फुलाना चालू किया। देखते ही देखते बैग ने एक गुब्बारे का आकार ले लिया। जैसे-जैसे रबर बैग एक ब्लून के समान बड़ा आकार लेता जा रहा था ठीक वैसे ही वहां मौजूद लोगों की आंखें भी ये नजारा देखकर आकार में बड़ी होती जा रही थी।
 
विज्ञापन
Strange Talent pulls the car with one ear and blow the hot water bag until burst
manjit singh
वाकयी ये नजारा सभी को चौंकने वाला था। सब अपनी सीट से खड़े हो गए और अचानक से एक तेज धमाका हुआ... इस पर सबकी चींख निकल गई। लेकिन सब सही था। मंजीत ने अपना पहला कारनामा कर दिखाया जैसा कि उसने कहा था। 

अब बारी थी कार को अपने कान से खींचने की... मंजीत ने कानों पर एक लोहे की क्लिप लगाकर उसमें एक पतला तार बांधा जिसका दूसरा सिरा कार से बंधा था।  कार में पहले से ही इतना वजन होता है। इस पर भी मंजीत ने एक 60-70 किलो के आदमी को भी कार में सवार कर लिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed