फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 घंटे तक बुत बनकर खड़ी रही वो लड़की और फिर जो हुआ..

Wed, 05 Apr 2017 02:07 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
artist stood still for 6 hour to let people to what they wanted to her body
मरीना एब्रोमोविक यूगोस्लाविया की एक परफार्रमेंस आर्टिस्ट, पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। उनके अपार अनुभव को देखते हुए उन्हें परफार्रमेंस कला की दादी भी कहा जाता है। उनका काम आसान नहीं है। वे स्टेज पर अकेले परफॉर्म नहीं करतीं, बल्कि उनकी परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होता है। 
artist stood still for 6 hour to let people to what they wanted to her body
वे अपनी कला की मदद से लोगों को झकझोरने का काम करती आई हैं। एकदम शांत रह कर वे लोगों के दिमाग से खेलती हैं और अक्सर उनकी कई परफार्मेंस से लोगों के कई रूप सामने आते रहे हैं। ऐसी ही उनकी एक यादगार परफार्मेंस थी रिदम जीरो। जिसके बारे में जानकर आपके भो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
artist stood still for 6 hour to let people to what they wanted to her body

ये घटना साल 1974 की है और मरीना इसके बारे में आज भी बात करती हुई देखी जाती हैं। 6 घंटे चली इस परफॉर्मेंस में मरीना ने कुछ भी नहीं किया था। वो बस वहां बेसुध होकर खड़ी थीं। पास में एक टेबल थी। टेबल पर 72 चीजें रखी हुई थीं। वहां आए लोगों को उन 72 चीजों में अपनी पसंद की चीज से मरीना के साथ कुछ भी करना था। मरीना ने लिखा था कि उनके साथ जो भी कुछ होता है, उसकी जिम्मेदारी वो खुद लेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
artist stood still for 6 hour to let people to what they wanted to her body
इस परफॉरमेंस में कोई स्टेज नहीं था। वो बस देखना चाहती थीं कि ऐसी स्थिति में पब्लिक किस हद तक जा सकती है। इस परफॉर्मेंस के दौरान सबसे पहले तो उनके नजदीक केवल फोटोग्राफर आए। कुछ लोग टेबल की ओर बढ़े। टेबल पर आकर्षक वस्तुओं से लेकर खतरनाक चीजे भी थीं। पंख, फूल थे तो ब्लेड, चाकू और बंदूक भी थी। 
विज्ञापन
artist stood still for 6 hour to let people to what they wanted to her body
 कुछ लोगों ने उन्हें बिठाया और सर पर पानी गिराकर शर्मिंदा करने की कोशिश की। कुछ ने उन्हें हिलाया-डुलाया और एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर खड़ा कर दिया। एक व्यक्ति ने उन्हें ब्लेड से काट दिया वहीं किसी ने उन पर बंदूक तान ली। लेकिन वो बुत बनी रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed