अधिकतर लोगों को सफर करने के नाम भर से ही थकान होने लगती हैं। जबकि उन्हें गाड़ी, ट्रेन या हवाई जहाज में ही बैठ के जाना होता है। ऐसे में इस महिला ने जो कर दिखाया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। जान कर हैरानी होगी लेकिन ये महिला मुंबई से गोवा तक पैदल चल कर गई।
मुंबई से गोवा तक चल कर गई ये महिला
2 of 13
- फोटो : the audacious project
ये हैं आंचल धरा जो पेशे से फोटोग्राफर हैं और इरादों से बहुत मजबूत। आंचल ने अपने पति प्रशांत के साथ मिलकर द ऑडैसिटी प्रोजेक्ट नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट का मकसद था जिंदगी बदल देने वाले अनुभवों को लोगों के सामने रखना। इन्हें पता था कि लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए पहले उन्हें खुद कुछ अलग करना होगा। तभी उन्होंने तय किया कि वो मुंबई से गोवा तक पैदल जाएंगे।
मुंबई से गोवा तक चल कर गई ये महिला
3 of 13
- फोटो : the audacious project
इस प्रोजेक्ट को उन्होंने नाम दिया 'टू फीट एंड अ ड्रीम'। इन्होंने मुंबई के अंधेरी से गोवा के मोरजिम तक का 583 किलोमीटर का सफर 26 दिनों में पूरा किया। आंचल पिछले दो साल से ऐसा करना चाहती थीं। एक दिन उन्होंने अपने पति को अपनी ये इच्छा बताई और वे लग गए आंचल के लिए रूट प्लान बनाने में।
मुंबई से गोवा तक चल कर गई ये महिला
4 of 13
- फोटो : the audacious project
आंचल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति ने उनके इस सपने के बारे में कोई सवाल भी नहीं किया, बस उशे पूरा करने में जुट गए। मुंबई से गोवा तक का सफर सफल रहे इसके लिए इन्होंने पहले मुंबई से पुणे यानी 170 किमी पैदल चल कर टेस्ट भी किया। ये सफर 7 दिन में पूरा हुआ।
मुंबई से गोवा तक चल कर गई ये महिला
5 of 13
- फोटो : the audacious project
आंचल को अंदाजा लग गया कि गोवा तक जाने के लिए उनको अपने शरीर को किस तरह तैयार करना होगा। इसलिए उन्होंने गोवा के लिए निकलने से छ: महीने पहले से ही ट्रेनिंग शुरू कर दी। वे हर दिन 10 किमी चलीं, और धीरे धीरे इसे 10 से 30किमी कर दिया।