{"_id":"5b30b54d4f1c1b6a4d8b870e","slug":"american-widow-married-with-haryanvi-man-at-the-age-of-65","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल छोटे फेसबुक फ्रेंड पर फिदा हो गई अमेरिका की विधवा, दौड़ी आई भारत और बन गई सुहागिन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
28 साल छोटे फेसबुक फ्रेंड पर फिदा हो गई अमेरिका की विधवा, दौड़ी आई भारत और बन गई सुहागिन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
american widow wedding with indian man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब किसी को किसी से सच्चा प्यार हो जाए तो फिर उम्र और फासले मायने नहीं रखते। ये सच है कि इंसान जब प्यार में हो तो किसी भी हद तक जा सकता है। प्यार का एक ऐसा ही मामला हरियाणा के कैथल में सामने आया है...
wedding
जी हां, यहां के रहने वाले 27 वर्षीय प्रवीण पर अमेरिका की रहने वाली 65 वर्षीय कैरन लिलियन एबनर नामक एक महिला का दिल आ गया और वो अपने प्यार को पाने के लिए अमेरिकी से सीधा कैथल चली आई। यहां उसने सिख रीति रिवाज से प्रवीण संग शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों किराए के एक मकान में साथ रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अब 18 जुलाई को कैरन वापस अमेरिका चली जाएंगी। मगर इससे पहले वो अपने पति के साथ एक बार पूरे भारत के प्रसिद्ध स्थानों पर घूमना चाहती हैं। इसके लिए भी दोनों ने प्लानिंग कर ली है।
facebook
प्रवीण और कैरन की मोहब्बत की शुरुआत फेसबुक के जरिए नवंबर 2017 में हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूजे की उम्र को लेकर कोई ख्याल नहीं किया। ऐसा भी नहीं था कि दोनों ने एक-दूजे को पहले देखा न हो। रोजाना दोनों के बीच वीडियो कॉल से बाते होने लगी। दोनों वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से रूबरू हुए। इसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। फिर एबनर अपने परिवार से इस शादी के लिए सहमति लेकर भारत आ गई। कैरन विधवा हैं। एबनर के पति का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वह जीवन भर मां नहीं बन सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
wedding
एबनर ने प्रवीण के साथ 21 जून को शादी कर ली। उसने इस दिन को इसलिए चुना क्योंकि 21 जून को एबनर के भाई का जन्मदिन था। प्रवीण ने एबनर को पत्नी बनाने से पहले अपने जीवन की सारी सच्चाई बता दी ताकी बाद में किसी तरह की परेशानी न आए। जब शादी के लिए एबनर ने भारत आने की बात कही तो प्रवीण ने बताया कि उसके पास एयरपोर्ट तक गाड़ी लाने के पैसे नहीं हैं। इस पर एबनर ने बस से गांव पहुंचने की इच्छा जताई। यही प्रवीण के प्रति एबनर के प्यार को दर्शाने के लिए काफी था। प्रवीण भी एबनर को पाकर बेहद खुश है।
विज्ञापन
wedding
प्रवीण ने एमए तक पढ़ाई की है, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण वह राजमिस्त्री का काम करने लगा। एबनर एक महीने बाद वापस अमेरिका जा रही है। प्रवीण भी एबनर के साथ जाना चाहता है लेकिन उसके पास पासपोर्ट नहीं है। फिलहाल, प्रवीण ने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। वह पहले टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका जाएगा। अगर स्थायी वीजा नहीं मिला तो एबनर उसके साथ भारत में ही रहेगी।