फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों फीट ऊपर पायलट को पड़ा दिल का दौरा, इस तरह कराई लैंडिंग बना 200 लोगों का मसीहा

Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
After heart attack the pilot safely land the plane and save all passenger life
air plane
हवा में दिल का दौरा पड़ने और कई प्रमुख धमनियों में खून का प्रवाह रुक जाने के बावजूद इंफाल से कोलकाता आ रही इंडिगो एअरलाइंस की फ्लाइट के एक पायलट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में जानकर आपका मन भी उन्हें सैल्यूट करने को चाहेगा। 
After heart attack the pilot safely land the plane and save all passenger life
डेमो - फोटो : डेमो
फ्लाइट हवा में थी कि अचानक पायलट को दिल का दौरा पड़ा और इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। पायलेट ने यात्रियों से भरे विमान को फौरन नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया और समय रहते उसने विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ देर पहले ही कैप्टेन सिल्वियो डियाज एकोस्टा (63) ने अपने सहायक पायलट से सीने में तेज दर्द की शिकायत की।
After heart attack the pilot safely land the plane and save all passenger life
plane
उन्हें काफी पसीना आने लगा लेकिन तेज दर्द पर काबू पाते हुए उन्होंने शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सहायक पायलट की सहायता से विमान को सुरक्षित उतार दिया। एकोस्टा को तुरंत एयरपोर्ट परिसर स्थित मेडिकल यूनिट ले जाया गया। वहां ईसीजी और प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी चार्नक अस्पताल भेजा गया। विमान में करीब 176 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After heart attack the pilot safely land the plane and save all passenger life
plane - फोटो : reuter
अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्रजीत सामंत ने बताया कि एकोस्टा की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें तुरंत इमर्जेंसी वार्ड ले जाया गया। बाद में उनकी एंजियोप्लाटी की गई और स्टेंट लगाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बेहद कम समय में उनका इलाज हुआ तभी उनकी जान बचाई जा सकी। एकोस्टा क्यूबा का रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
After heart attack the pilot safely land the plane and save all passenger life
china plane - फोटो : reuters
ऐसी परिस्थिति में सुरक्षित लैंडिंग चमत्कार से कम नहीं 
डॉ. सामंत ने बताया कि उन्होंने पहले ऐसा कोई केस नहीं देखा था। हवा में दिल का दौरा पड़ने के बावजूद विमान की जिम्मेदारीपूर्वक सुरक्षित लैंडिंग किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने से एकोस्टा को दो बार बिजली के झटके भी देने पड़े। डॉ. सामंत ने बताया कि एकोस्टा अब खतरे से बाहर हैं। दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed