{"_id":"5bcd688dbdec22697f67fb7d","slug":"aerolineas-argentinas-flight-hell-cabin-left-disarray-plane-hit-severe-turbulence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरक से उड़ान भरकर आया एक विमान, तस्वीरें देखकर दंग रह गई दुनिया","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
नरक से उड़ान भरकर आया एक विमान, तस्वीरें देखकर दंग रह गई दुनिया
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Aeroline
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
192 लोगों के लिए यह घटना किसी दुःस्वप्न के जैसी बन गई। अब शायद ही कभी इनके जहन से उसकी छाप मिट पाएगी। जी, हां, हम बात कर रहे हैं एक विमान हादसे की। दुनिया के सामने जब इस विमान की तस्वीरें आई तो किसी को भी देखकर यकीन नहीं हो रहा था। सबके लिए यह समझ पाना बेहद मुश्किल हो रहा था कि यह घटना आखिर कैसे हुई।
Aerolineas Argentinas
- फोटो : twitter
जी हां, विमान की हालत चौंकाने वाली थी। जैसा कि आप तस्वीरों में भी देख पा रहे हैं कि विमान में चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है और यात्री व इसी बिखरे सामान के बीच अपनी-अपनी सीट पर हैरान कर देने वाली मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने कहना है कि विमान किसी नरक यात्रा से लौटा है।
Aerolineas Argentinas
- फोटो : twitter
डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो अर्जेंटीना एयरलाइंस के एक विमान एयरबस ए 330 जिसमें 1 9 2 यात्री सवार थे, मियामी से ब्यूनस आयर्स के लिए उड़ान भरी थी। सब कुछ सही जा रहा था, मगर जैसे ही विमान ब्राजील पहुंचा तो पायलट को भयंकर परिस्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान में तेज झटके लगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aerolineas Argentinas
- फोटो : twitter
बताना चाहेंगे कि आज से पहले विमान की ऐसी तस्वीरें दुनिया के सामने नहीं आई हैं। ये वाकयी हैरान कर देने वाला मामला है। हालत देखकर तो कोई भी यही सोचने लगेगा। दरअसल, विमान जब ब्राजील के ऊपर से गुजर रहा था तो उसे भयंकर ट्रब्यूलेंस का सामना करना पड़ा। जिस समय यह हादसा हुआ विमान में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Aerolineas Argentinas
देखते ही देखते विमान के कैबिन समेत पूरे विमान की हालत खस्ता हो गई। चारों तरफ किचन का सामान बिखर गया। बाद में जब क्रू मेंबर यात्रियों का जायजा लेने पहुंचे तो वहां का नजारा और अधिक हैरान कर देने वाला था। दरअसल, विमान में चारों और यात्रियों के बैग बिखरे पड़े थे। ट्रब्यूलेंस के दौरान विमान में इतने तेज झटके लगे कि लगेज बॉक्स में रखे यात्रियों के बैग खुद-ब-खुद बाहर निकलकर गिरने लगे।