मजाक की एक सीमा होती है। जब यह अपनी मर्यादा को लांघ जाता है तो गंभीरता के दायरे में आ जाता है। इस सीमा का तकाजा उम्र के साथ होता है। बच्चे अक्सर ऐसे भद्दे मजाक कर जाते हैं जो उन्हीं पर भारी पड़ते हैं। पेरिस में ऐसा ही कुछ हुआ।
{"_id":"5bcd689abdec2269bc7fe33f","slug":"video-goes-viral-when-a-teenage-schoolboy-pointed-a-gun-at-his-teacher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीचर ने होमवर्क के बारे में पूछा तो 15 साल के छात्र ने जो किया जानकर दिल दहल जाएगा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
टीचर ने होमवर्क के बारे में पूछा तो 15 साल के छात्र ने जो किया जानकर दिल दहल जाएगा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Class room
Class room
पेरिस में 15 साल के कुछ छात्र अपने भद्दे मजाक की वजह से जेल की सलाखों के पीछे हैं। कानूनी वजहों से इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन इनके कारनामे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Class room
दरअसल क्लास में शिक्षक ने छात्रों से दिए गए होमवर्क के बारे में पूछा। तभी कुछ छात्र हंगामा करते हुए अपनी सीट से उठे और टीचर के सामने आ गए। उनमें से एक छात्र के हाथ में पिस्तौल थी। जबकि दूसरे के हाथ में कैमरा। पिस्तौल वाले छात्र ने बंदूक अपने टीचर की कनपटी पर लगा दी और अपना सिर नीचे करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Class room
तभी वहां मौजूद दूसरे छात्र अश्लील इशारे करके जोर जोर से हंसने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। जिसने पूरे पेरिस में हंगामा मचा दिया। वीडियो इतना शेयर हुआ कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद इमैनुअल ने संबंधित छात्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Class room
छात्रों को गिरफ्तार करने के बाद जज के सामने पेश किया गया। वहां उन्होंने बताया कि वह अपनी टीचर को नकली बंदूक से डराने की कोशिश कर रहे थे। और टीचर के डर को कैमरे में कैद करना चाहते थे।