फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

66 साल तक इस शख्स ने शैतानों जैसे बढ़ा लिए नाखून, फिर किया कुछ ऐसा दुनिया रह गई दंग

Thu, 12 Jul 2018 01:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
A man to cut his nails after sixty six years
shridhar
एक शख्स जिसने 66 साल तक अपने शैतानों जैसे नाखून बढ़ा लिए और अब इसी इंसान ने अपने नाखूनों के साथ कुछ ऐसा किया कि आप भी जानकर दंग रह जाएंगे। इस शख्स की कहानी जानकर पूरी दुनिया चौंक पड़ी है।   


 
A man to cut his nails after sixty six years
shridhar
82 साल का ये शख्स कोई साधारण इंसान नहीं है। दरअसल, इसकी कहानी इन्हीं नाखूनों से शुरू होती है। जी हां, पूरी दुनिया इनके नाखूनों के चलते ही उन्हें जानती है। हम बात कर रहे हैं भारतीय शख्स श्रीधर चिल्लल की। उनके नाम गिनीज बुक में दुनिया के सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें चिल्लल ने अपने बायें हाथ के नाखून को 1952 से अब तक नहीं काटा था, लेकिन अब इन्हें काट दिया गया है।  
 
A man to cut his nails after sixty six years
shridhar
श्रीधर के नाखूनों को काटकर न्यूयॉर्क के रिपले संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रख लिया गया है। रिपले की ओर से इस संबंध में अधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि श्रीधर के नाखूनों को काटने के बाद संग्रहालय में रखा गया है जिनकी लंबाई 31 फीट तक बताई जाती है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इनकी लंबाई तीन मंजिला इमारत के बराबर बताई जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A man to cut his nails after sixty six years
shridhar
इनके नाखून इतने डरावने हैं कि कोई भी इन्हें देखकर कांप उठेगा। उनके अंगूठे का नाखून जिसकी लंबाई 197.8 सेंटीमीटर बताई जाती है, सबसे लंबा है। 2016 में उन्हें सबसे लंबे नाखून वाले हाथ के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जगह मिली।
विज्ञापन
A man to cut his nails after sixty six years
shridhar
महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले श्रीधर ने यह अनुरोध किया था कि उनके नाखूनों को यादगार बनाने के लिए एक संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया और उन्हें भारत से अमेरिका ले जाया गया है। न्यूयॉर्क के म्यूजियम में अब उनके ये नाखून दुनिया देखेगी।   

देखें वीडियो...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed