फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल छोटी लड़की से शादी रचाई तो केवल 24 घंटे ही चल पाई, उसके बाद फिर...

Thu, 12 Jul 2018 01:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
70 year old man married 25 year old woman and separate in 24 hours

पहले शादी करना और फिर रिश्ता सही न चलने पर अलग हो जाना आज के समय में आम बात हो गई है। लोगों का मानना है कि अगर शादी होने के बाद भी पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुश नहीं रहते तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी व्यक्ति ने शादी की हो और 24 घंटे के अंदर ही पत्नी से अलग हो गया हो। जी हां ऐसा हुआ है और वो भी जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी के योगीनाला क्षेत्र में। सिर्फ इतना ही नहीं शादी भी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय लड़की के बीच हुई थी। 

70 year old man married 25 year old woman and separate in 24 hours

खबर है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक 25 वर्ष की लड़की से शादी की थी और 24 घंटे में उसे छोड़ दिया। अब वह बुजुर्ग उसे तलाक देने पर अड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध मोर सिंह की पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। उसने रियासी की 25 वर्षीय विधवा से शादी का प्रस्ताव रखा था। शादी पूरे रीति रिवाज से हुई थी। शादी के दिन सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। 

70 year old man married 25 year old woman and separate in 24 hours

इस मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य भी आपस में भिड़ गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं मारपीट भी हुई। मायके वाले बेटी को ले जाने लगे। फिर पुलिस को बुलाया गया। पूर्व सरपंच ने पंचायतनामा तैयार किया जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करवाया। लड़की ने अपने बयान में शादी की रात से जुड़ी कई बातें सबके सामने रखी और बताया कि शादी के दिन दूल्हे ने क्या क्या किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
70 year old man married 25 year old woman and separate in 24 hours

आपको बता दें कि वर माला डालने के बाद मोर सिंह ने स्टेज से भाषण देते हुए ऐलान किया था कि वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वह चुनाव लड़ेंगे और लोगों की समस्याएं दूर करेंगे। शादी में मौजूद लोगों ने उनके इस भाषण का वीडियो भी बनाया था और सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल भी हुआ था। सूत्रों की मानें तो उनके इस भाषण को लेकर ही दुल्हन के साथ अगले दिन सुबह उनकी बहस हो गई थी और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed