{"_id":"5a0026eb4f1c1bd0538bb737","slug":"a-man-locked-in-beer-cooler-whole-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीयर कूलर में रात भर बंद रहा ये शख्स, सुबह इस हाल में मिला तो नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बीयर कूलर में रात भर बंद रहा ये शख्स, सुबह इस हाल में मिला तो नहीं हुआ यकीन
amarujala.com- Presented by : राजेश सैनी
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
geremy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनपर हमारा विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी घटनाओं को या तो करिश्मा मान लिया जाता है या फिर उसे भगवान की मर्जी करार दे दिया जाता है।
बीयर कूलर
स्वभाविक है कि ऐसी घटनाएं सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। ये चीजें कभी अचानक तो कभी परिस्थितिवश होती हैं। इसके अलावा कुछ लोग अनोखा काम कर अजब-गजब की दुनिया में अपना नाम दर्ज कराते हैं।
बीयर कूलर
अपनी इस स्टोरी में हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस दुनिया के लिए अनोखा साबित हुआ है। दरअसल, यह आदमी गलती से एक स्टोर के बीयर कूलर में रातभर बंद रह जाता है और अगली सुबह होता है ये करिश्मा...
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
लेकिन उसके साथ जो हुआ वह अनजाने में होता है। दरअसल यह घटना अमेरिका में मार्शफील्ड की है। वहां जर्मी वान अर्ट नामक 38 साल का आदमी मार्शफील्ड क्विक ट्रिप नाम की दुकान पर रात में बीयर खरीदने गया था। इसी दौरान वह गलती से स्टोर के बीयर कूलर में बंद हो गया।
विज्ञापन
demo
शुक्र है जर्मी वान की जान बच गई लेकिन हैरानी इस बात पर होती है कि जब सुबह 6 बजे एक कर्मचारी ने दरवाजा खोला तो जर्मी भाग गया। माजरा बाद में समझ आया। दरअसल, जर्मी ने रातभर में एक बीयर व तीन माल्ट बीवरेज पी चुका था। स्टोर मैनेजर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने कुछ ही देर में जर्मी को दबोच लिया।