फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े ग्यारह फुट लंबा अजगर और एक नन्ही सी जान, ये खौफनाक वीडियो देखकर पूरी दुनिया हो गई हैरान

Wed, 01 Aug 2018 10:17 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
A little girl has gone viral after seen with three point five metre python
python
किसी इंसान को सपने में भी अगर गलती से सांप नजर आ जाता है तो उसकी हालत खराब हो जाती है लेकिन यहां देखिए एक छोटी सी बच्ची तकरीबन साढ़ें ग्यारह फुट लंबे अजगर के साथ नजर आ रही है। जी हां साढ़े ग्यारह फुट लंबा अजगर और ये नन्ही बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इतने बड़े अजगर के साथ बच्ची को देखनेवालों की सांसे कुछ पल के लिए रुक जाती है। वीडियो देखने के बाद शायद आपकी हालत भी कुछ ऐसी ही हो जाए।
Trending Videos
A little girl has gone viral after seen with three point five metre python
girl with python
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि फेसबुक पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा हो रहा है, जिसमें एक बच्ची के साथ पीले रंग का एक विशालकाय अजगर भी नजर आ रहा है। लोग इस बच्ची की हिम्मत की तारीफ देते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर चुके हैं जिसमें इस बच्ची के साहस की प्रशंसा की जा रही है। 

 
A little girl has gone viral after seen with three point five metre python
girl with python
कहा जा रहा है कि किस तरह से बच्ची बिना डरे उस विशालकाय अजगर के साथ खड़ी नजर आ रही है। उसकी जगह कोई और होता तो शायद मारे डर के उसकी चींख निकल जाती। मगर इस बच्ची के साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वह तो उल्टा उस अजगर के साथ खड़ी हंसती नजर आ रही है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A little girl has gone viral after seen with three point five metre python
girl with python
देखने में ये बच्ची महज 6 या 7 साल की नजर आ रही है। वहीं वीडियो शेयर करने वाले ने इस अजगर की लंबाई 3.5 मीटर यानी साढ़े ग्यारह फीट बताई है। हालांकि, इस अजगर को पालतू बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो को बच्ची के पिता ने ही शूट किया है जो अब फेसबुक पर वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
A little girl has gone viral after seen with three point five metre python
girl with python
बताना चाहेंगे कि इस वीडियो को यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले 'Ed Taoka'नामक फेसबुक यूजर ने दो दिन पहले ही अपलोड किया है। इसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि तीन हजार से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर भी कर चुके हैं। 

लीजिए आप भी देखिए वीडियो....    




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed