फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्गर फ्रेंचाइजी से लेकर डेटिंग साइटों तक नजर आती है ये लड़की, चेहरे की कहानी चौंकाने वाली

Wed, 01 Aug 2018 08:40 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Without any Permission woman face appeared on adverts and posters
girl face
इस लड़की की तस्वीर हो सकता है कि आपकी नजरों के सामने से भी कभी गुजरी हो। लेकिन जब आप इस तस्वीर की सच्चाई जान लेंगे तो आपको मालूम पड़ेगा कि इस तस्वीर के पीछे कितना बड़ा झोल है। दरअसल, जिस लड़की की तस्वीर को वर्ल्ड फेमस बर्गर फ्रेंचाइजी से लेकर दुनिया की तमाम बड़ी वेबसाइटें इस्तेमाल कर रही हो तो ऐसे में इस पर सवाल उठना भी वाजिब है।  
Trending Videos
Without any Permission woman face appeared on adverts and posters
girl face
वैसे आपको देखकर लग ही नहीं सकता कि मैक्डोनाल्ड जैसा वर्ल्ड फेमस ब्रांड भी ऐसी चूक कर सकता है लेकिन क्या करें यही हकीकत है। जी हां, मैक्डोनाल्ड से लेकर दुनिया की तमाम डेटिंग साइटों तक इस लड़की की तस्वीर को कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है वो भी बिना उसकी परमिशन के। तस्वीर में नजर आ रहा ये चेहरा ध्यान से देखिए। हो सकता है कि आपने भी इसे किसी विज्ञापन में देखा हो...  
Without any Permission woman face appeared on adverts and posters
girl face
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस चेहरे को ये ब्रांड कई साल से इस्तेमाल कर रहे हैं वह दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है। इसका नाम शबनम खान है। पेशे से यह एक लेखिका है। इन्होंने 'Onion Tears' नामक मशहूर किताब लिखी है। शबनम खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दुनिया के सामने जब दुनिया के इन बिग ब्रैंड की करतूत की पोल खोली तो दुनिया दंग रह गई।  जी हां, शबनम ने इस बात को लोगों को बताने की कोशिश की है कि कैसे अलग-अलग प्रोडक्ट के ऐड के लिए उनके चेहरे का कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Without any Permission woman face appeared on adverts and posters
girl face
ऐसे ही न जाने कितने चेहरे आप रोजाना एड पर देखते होंगे लेकिन क्या वो आपको असली लगते हैं? इसका जवाब आपके पास भी नहीं होगा। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऑनलाइन विज्ञापनों में दिखने वाले ये चेहरे असली नहीं होते, इन्हें फोटोशॉप्ड किया जाता है। यही नहीं, इन विज्ञापनों में जिन लोगों के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, ज्यादातर मामलों में उनसे इसकी परमिशन तक नहीं ली जाती। 
विज्ञापन
Without any Permission woman face appeared on adverts and posters
girl face
शबनम खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कई विज्ञापनों की तस्वीरें शेयर की है जिनमें उनके चेहरे को चीन के मैक्डोनाल्ड, फेसक्रीम, एंटी एजिंग क्रीम और यहां तक कि डेटिंग साइट के ऐड के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। ये इस बात का सबूत पेश करती है कि विज्ञापन जगत में किस तरह से लोगों की बिना परमिशन के उनके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। फेसक्रीम के एक ऐड में शबनम के चेहरे पर फोटोशॉप का इस्तेमाल कर काले धब्बे और दाग दिखाए गए हैं, जैसा कि आमतौर पर मुंहासे आने के बाद होता है। वहीं, फोटोशॉप्ड कर उनकी दूसरी फोटो को साफ और खूबसूरत दिखाया गया। ऐड की लाइन दी गई- पहले मेरे चेहरे पर काले धब्बे और निशान थे। मगर इस क्रीम से मैं बदल गई। अब मुझे अपनी स्कीन से प्यार है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed