फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस लड़की का अंतिम संस्कार कर लौटे थे परिवार वाले, वो अपने दादा के साथ घर पर मिली

Thu, 29 Mar 2018 09:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
A dead girl found alive after sometimes in satna
cremation
जिस लड़की का अंतिम संस्कार तक हो गया था वह 'मरकर भी जिंदा' है। चौंक गए न सुनकर... यह खबर मध्य प्रदेश के सतना जिले से सामने आई है। दरअसल, यहां एक लड़की को उसके परिजनों ने मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया था, लेकिन कहानी में तब मोड़ आया जब उस मृत लड़की का उन्हें फोन आया।
A dead girl found alive after sometimes in satna
cremation
दरअसल, लड़की जीवित अपने दादा के साथ रह रही थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि, जिस लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया, आखिर वह कौन थी..?

दरअसल, हुआ यूं था कि पुलिस को एक लड़की की लाश मिली थी जिसकी पहचान लड़की के परिजनों ने की थी। यही नहीं लाश मिलने पर परिजनों ने चक्काजाम तक किया था। 
 
A dead girl found alive after sometimes in satna
grand father with child
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जिस किशोरी का शव 23 मार्च को रीवा जिले के हनुमना थानान्तर्गत कचनार ग्राम में मिला वह शव मझगवां के पिण्ड्रा कैलासपुर से लापता हुई किशोरी का नहीं बल्कि किसी और का था। मामले से पर्दा उठा तो पुलिस ने किशोरी को उसके दादा के गांव से बरामद कर लिया। 

इसके बाद जब असल कहानी खुद लड़की ने सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी मां का निधन 2014 में हो गया था। इसके बाद वह अपनी मौसी के यहां रहने लगी। इस दौरान किशोरी की मुलाकात चंदई ग्राम निवासी अजय कुशवाहा से हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A dead girl found alive after sometimes in satna
Police questioned to the girl
दोनों एक-दूजे को चाहने लगे। दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। 16 मार्च को किशोरी की मौसी ने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया और उसे जमकर डांट फटकार दिया। इससे नाराज होकर वह चित्रकूट चली गई और वहां से कर्वी पहुंच गई। कर्वी पहुंचने के बाद उसने दोबारा फोन पर संपर्क कर प्रेमी अजय कुशवाहा को कर्वी बुला लिया और वहां से दोनों इलाहाबाद चले गए।

इलाहाबाद में रहने के दौरान किशोरी ने मुंबई में रहने वाली अपनी बड़ी बहन से फोन पर संपर्क किया। एक बार तो किशोरी की आवाज सुनकर उसकी बहन चौंक गई। फोन पर किशोरी की बड़ी बहन ने उसे बताया कि तुम तो मर चुकी हो तुम्हारा अंतिम संस्कार हो गया है। ये बात सुनकर किशोरी में सोच में पड़ गई।
विज्ञापन
A dead girl found alive after sometimes in satna
dead body
इसके बाद जब उसे पूरी बात पता चली तो वह बुरी तरह डर गई और वह वहां से भागकर अपने दादा-दादी के गांव पहुंच गई। इसी बीच मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस को सूचना मिली कि जिस युवती को अभी तक मृत समझा जा रहा था वह असल में जिंदा है।

सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस की टीम किशोरी के दादा के घर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस किशोरी के प्रेमी की तलाश कर रही है। अब पुलिस के सामने बड़ा पेच यह फंस गया है कि आखिर जिस लड़की का अंतिम संस्कार किशोरी के परिवार वालों ने किया है वह कौन थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed