फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा, अब 80 की उम्र में की शादी

Thu, 29 Mar 2018 09:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Live Together fourty eight years in Relationship now married at the age of eighty
wedding

समाज में अनूठी शादियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अलबेली शादी की कहानी से रूबरू कराएंगे। जी हां, इस मामले के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

Live Together fourty eight years in Relationship now married at the age of eighty
bride and groom
बता दें, शादी से पहले यह जोड़ा करीब 48 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह चुका है। दूल्हा और दुल्हन की उम्र जान लेंगे तो और ज्यादा हैरानी होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस विवाह में दूल्हे की उम्र है 80 साल और दुल्हन की 76 साल है। यह अनूठी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई है। उदयपुर के मदरी पंचायत के परगियापदा गांव में हुई इस शादी के चर्चे जोरशोर से हो रहे हैं। इस शादी में जोड़े के पोते और बेटे भी शामिल हुए।
Live Together fourty eight years in Relationship now married at the age of eighty
wedding
खास बात यह है कि इस शादी का आयोजन और तैयारियों का जिम्मा इस जोड़े के पोतों ने ही संभाल रखा था। दूल्हे का नाम देवदास है। कहानी कुछ ऐसे शुरू होती है कि देवदास की शादी सालों पहले चंपा बाई से होती है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद देवदास मग्दु बाई नामक दूसरी औरत के साथ लीव-इन-रिलेशनशीप में रहने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Live Together fourty eight years in Relationship now married at the age of eighty
bride and groom
मग्दु बाई देवदास की पहली पत्नी के साथ उनके घर में ही रहती थी। लेकिन देवदास की पत्नी और समाज के लोगों को मग्दु बाई का देवदास के साथ रहना पसंद नहीं था। इसका खूब विरोध भी हुआ लेकिन देवदास ने विरोध दरकिनार कर करीब 48 साल तक  मग्दु बाई को अपने साथ ही रखा।
 
विज्ञापन
Live Together fourty eight years in Relationship now married at the age of eighty
hawan kund
अब 48 साल बाद मंगलवार को मग्दु और देवदास की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हो गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि अभी देवदास की पहली पत्नी चंपा बाई जिंदा है हालांकि वह इस शादी में खराब तबियत की वजह से शामिल नहीं हो पाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed