फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अनोखी शादी को देखने उमड़ पड़ा पूरा शहर, 34 इंच का दूल्हा और 33 इंच की दुल्हन

Wed, 27 Jun 2018 12:15 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
34 inch groom and 33 inch bride tie knot
सुनील पाठक और सारिका मिश्र

कहा जाता है आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन जोड़ियां तो तभी बनती हैं जब ऊपरवाला चाहेगा। जी हां, यूपी के गोरखपुर में एक ऐसी शादी हुई है जिसे देखकर आप भी ऐसा मानने लगेंगे। फिलहाल तो गोरखपुर में हुई इस शादी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

34 inch groom and 33 inch bride tie knot
सुनील पाठक

ये शादी इसलिए अनोखी है क्योंकि 34 इंच का दूल्हा और 33 इंच की दुल्हन ने जिंदगी भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा। शादी में आने वाले लोगों में दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी खिंचवाने का जुनून भी खूब दिखाई दिया। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस शादी में कई ऐसे लोग भी पहुंचे थे जिनको न तो वर पक्ष से न्योता मिला था न ही वधू पक्ष से। इस दौरान सभी के चेहरे पर एक खास उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी।

34 inch groom and 33 inch bride tie knot
सुनील पाठक और सारिका मिश्र

बता दें कि खजनी के रहने वाले 42 की उम्र पार कर चुके सुनील पाठक 6 भाईयों में तीसरे नंबर के हैं। उनके सभी भाईयों की शादी हो चुकी है। सुनील ने अपने छोटे कद की वजह से धीरे-धीरे शादी की उम्मीद छोड़ दी थी। फिर अचानक एक दिन उनके लिए एक रिश्ता आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
34 inch groom and 33 inch bride tie knot
सारिका मिश्र

रुस्तमपुर की रहने वालीं 36 साल की सारिका मिश्र की भी शादी छोटे कद के चलते नहीं हो रही थी। संयोग से दोनों के परिवार आपस में मिल गए और सुनील और सारिका का रिश्ता तय हुआ। दोनों को एक साथ देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। बता दें कि दूल्हा सुनील पाठक संस्कृत से पीएचडी हैं। उन्होंने बताया कि शादी का सपना वो भी देखते थे लेकिन बढ़ती उम्र के चलते उन्होंने शादी की उम्मीद छोड़ दी थी। भगवान की कृपा से अब उनकी शादी हो गई है तो वो बुहत खुश हैं। 

विज्ञापन
34 inch groom and 33 inch bride tie knot
सुनील पाठक

सोमवार को दोनों की शादी धूमधाम से हुई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए रानीबाग क्षेत्र में लोगों का जमावड़ा लग गया। इस मौके पर परिवारवाले और परिचितों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed