ये बच्ची चेहरे से जितनी खुश दिखाई दे रही है असल में वो उतनी खुश है नहीं। इस हँसमुख चेहरे के पीछे के दर्द को आप जानें तो शायद रो पड़े। ये तीन साल की बच्ची असहनीय पीड़ा से गुजर रही है।
दिन में 13 घंटे ठूंस ठूंस कर खाने को मजबूर मासूम बच्ची, वजह जानेंगे तो रो पड़ेंगे
इस बच्ची को 13 घंटे नली के सहारे खाना लेना पड़ता है, चाहे उसे भूख लगी हो या न। क्योंकि अगर उसे खाना न मिल पाया तो वो कोमा में जा सकती है और यहां तक मर भी सकती है।
दिन में 13 घंटे ठूंस ठूंस कर खाने को मजबूर मासूम बच्ची, वजह जानेंगे तो रो पड़ेंगे
तेसा मे डिपरोज नाम की इस लड़की के शरीर में एक एंजाइम गायब है जिसकी वजह से उसका शरीर शुगर लेवल को मेंटेन नहीं रख पाता।
दिन में 13 घंटे ठूंस ठूंस कर खाने को मजबूर मासूम बच्ची, वजह जानेंगे तो रो पड़ेंगे
जन्म के समय से ही उसे ग्लाइकोजन स्टोरेज डिजीज टाइप 1बी नाम की बीमारी है। उसके माता-पिता बताते हैं कि उसके शरीर में हर 90 मिनट में खाना पहुंचाया जाता है। उसे ये समझाना मुश्किल है कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।
दिन में 13 घंटे ठूंस ठूंस कर खाने को मजबूर मासूम बच्ची, वजह जानेंगे तो रो पड़ेंगे
अब वो कोमा से बचने के लिए बस मशीनों पर ही निर्भर हो चुकी है। जब इस बच्ची का जन्म हुआ था तो डॉक्टरों ने पाया कि इसका शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम है। उसका ब्लड शुगर केवल 0.1 था जबकि शुगर लेवल 4.0 होना चाहिए था।