एक तरफ 125 सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप रहे हैं। तीसरा बच्चा पैदा होने पर दंपत्ति पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग तक उठ रही है। वहीं, देश का एक जोड़ा ऐसा है जो फैमिली प्लानिंग के तमाम नियम-कायदों को ताक पर रखते हुए बच्चे पैदा करता जा रहा है। अब यह जोड़ी के आंगन में 10वें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है...
{"_id":"5b71311942c792701d1c8ad1","slug":"10th-time-pregnant-lady-fled-hospital-after-doctor-advised-birth-control-measures-in-tamil-nadu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं बार प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टरों ने दे डाली ऐसी सलाह, अस्पताल से भाग निकली","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
10वीं बार प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टरों ने दे डाली ऐसी सलाह, अस्पताल से भाग निकली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
डेमो
- फोटो : डेमो
मेनोपॉज के बावजूद हुई प्रेग्नेंट
10वीं बार प्रेग्नेंट हुई यह महिला 52 साल की है। हैरानी की बात यह है कि मेनोपॉज (रजोनिवृति) के बावजूद वह गर्भवती हो गई। इससे पहले उसके सभी 9 बच्चों की डिलीवरी घर पर ही हुई। मगर इस बार उसकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने जब उसे देखा तो चौंक गए।
Pregnant
डॉक्टरों की सलाह से डरी
तमिलनाडु के वेतियानगुड़ी की रहने वाली इस महिला के शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बहुत कम है। डॉक्टरों ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि डिलीवरी के फौरन बाद उसे बर्थ कंट्रोल की सर्जरी करा लेनी चाहिए। जैसे ही महिला ने गर्भनिरोधक सर्जरी के बारे में सुना, फौरन वहां से भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant
13 साल बाद हुई गर्भवती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो महिला नाजुक हालत होने के बावजूद अब अस्पताल जाकर बच्चे की डिलीवरी नहीं कराएगी। उसे डर है कि कहीं उसकी मर्जी के खिलाफ सर्जरी ना कर दी जाए। गौरतलब है कि वह 13 साल बाद दोबारा गर्भवती हुई।

demo pic
एक जगह नहीं टिकता परिवार
महिला अपने पांच बच्चों और पति के साथ रहती है। लोगों का कहना है कि वह परिवार कभी भी एक जगह नहीं टिकता और वक्त-वक्त पर अपना ठिकाना बदलता रहता है। वहीं,उसके बाकी चार बच्चों की शादी हो चुकी है और वे अलग रहते हैं।