फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Optical Illusion: Where is this cat going, up or down the stairs brain teaser picture puzzle

Optical Illusion: इस तस्वीर ने लोगों को किया सोचने पर मजबूर, बताएं बिल्ली सीढ़ी चढ़ रही है या उतर रही है?

Mon, 21 Nov 2022 05:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 05:13 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रम में डालने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इनकी पहेली को सुलझाने में लोगों का दिमाग घूम जाता है।

विज्ञापन
Viral Optical Illusion: Where is this cat going, up or down the stairs brain teaser picture puzzle
, बताएं बिल्ली सीढ़ी चढ़ रही है या उतर रही है? - फोटो : Twitter @buitengebieden

विस्तार

Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रम में डालने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इनकी पहेली को सुलझाने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। इन तस्वीर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें छिपी पहेली को खोजने में दिमाग चकरा जाता है। इस तरह की तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। 

विज्ञापन


अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना अच्छा लगता है, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसे देखकर आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिमाग को बुरी तरह से घूमा कर रख दिया है। लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? इस तस्वीर में आपको एक बिल्ली सीढ़ी पर नजर आ रही होगी, लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह बिल्ली सीढ़ी पर चढ़ रही या उतर रही है।  अब आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को देखकर बताना है कि इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन को हल कर देते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। 
विज्ञापन


इस तरह की तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में अधिकतर लोग फेल हो जाते हैं। इन तस्वीरों में पहेली को हल करना बेहद मुश्किल होता है। बहुत मेहनत करने के बाद भी ज्यादातर लोगों को इनमें छिपी चीजें नहीं दिखती हैं। चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि आंखों के सामने होने के बावजूद भी नजर नहीं आती है।  इन ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। अब एक बार फिर हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको छिपे तेंदुए को खोजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Longwa Viilage: ये है भारत का अनोखा गांव, एक देश में खाते हैं लोग और दूसरे देश में सोते हैं

 

इन दिमाग को दही कर देने वाली तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाना लोगों को काफी पसंद आता है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को सुलझाने की लोग पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को हल करने में सफलता नहीं मिलती है। 

इस वायरल तस्वीर को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो में दिख रहा है कि बिल्ली सीढ़ी ऊपर की तरफ अपने पैर को रखा हुआ। लोगों से सवाल किया है कि बिल्ली सीढ़ी चढ़ रही है या उतर रही है। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि बिल्ली सीढ़ी चढ़ रही है या उत रही है। ज्यादातर लोग सही जवाब देने में फेल हो चुके हैं। दरअसल यह बिल्ली सीढ़ी से उतर रही है। आप ध्यान से देखिए बिल्ली की नाक राइजर से सट रही है और दूसरा बिल्ली की नाक की परछाई दिख रही है। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed