उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर ट्वीट को लेकर अचानक लोगों के निशाने पर आ गई है। ट्वीट में यूपी पुलिस ने शोले फिल्म के जय वीरू की तस्वीर के माध्यम से जनता और पुलिस के रिश्ते को दोस्ती का नाम देकर शेयर किया। तस्वीर में ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...गीत से जय-वीरू के बाइक वाला सीन कैद था। यूपी पुलिस ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'तोड़ेंगे दम मगर, आपका साथ ना छोड़ेंगे! उत्तर प्रदेश की जनता को #FriendshipDay2018 की हार्दिक शुभकामनाएं #FriendsOfUPP'
{"_id":"5b671e554f1c1b75568b56f9","slug":"uttar-pradesh-police-troll-on-share-of-jai-veeru-poster-without-helmet-on-friendship-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप डे पर इस तस्वीर को शेयर करते ही ट्रोल हुई यूपी पुलिस, यूजर्स बोले-हेलमेट कहां ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
फ्रेंडशिप डे पर इस तस्वीर को शेयर करते ही ट्रोल हुई यूपी पुलिस, यूजर्स बोले-हेलमेट कहां
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
जय वीरू
jai veeru
तस्वीर शेयर होते ही यूजर्स ने यूपी पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कारण, तस्वीर में जय-वीरू बिना हेलमेट के हैं। यूपी पुलिस ने इस तस्वीर में खुद को जय बताया और वीरू को जनता। यूजर्स ने कहा है कि ये तस्वीर हेलमेट न पहनने को बढ़ावा दे सकती है, इसलिए गलत है। ट्वीट का जवाब देने के लिए कुछ लोगों ने फोटो को एडिट किया और जय-वीरू के ऊपर हेलमेट लगा दिया। यूजर्स का कहना था कि अगर हेलमेट पहनने की सलाह देते तो ज्यादा सही था।
सर , बहुत बढ़िया 🙏 पर साथ मे हेलमेट पहनने की सलाह दे देते तोह इस ट्वीट पर चार चांद लग जाते, #happyfriendshipday 😍
— प्रेम चोपडा ( गंगा किनारे वाले ) (@IntolerantMano2) August 5, 2018
us embassy
गौरतलब है कि आज ही दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने भारत के साथ अपने दोस्ताना संबंध को जाहिर करने के लिए भी फिल्म 'शोले' का यही गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे...' इस्तेमाल किया है। अमेरिकी दूतावास का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
us embassy
वीडिया में दूतावास में काम करने वाले कर्मचारी नाचते हुए दिआई दे रहे हैं। सभी कर्मचारी 'ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे...' गाना गाते हुए नाच रहे हैं। यह पूरा वीडियो 1 मिनट 45 सेकंड का और इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारत अमेरिका की दोस्ती साल 2018 में मजबूत होती गई है। हम आप सभी को फ्रेंडशिप डे की मुबारकबाद देते हैं।'
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे🇺🇸🇮🇳! #USIndiaDosti continues to grow stronger in 2018. We wish all of you a very #HappyFriendshipDay. Special Thanks: Sholay Media & Entertainment Pvt. Ltd. @SrBachchan @aapkadharam @MIB_India pic.twitter.com/ih8uKc8eYA
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) August 5, 2018