फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक शख्स के जींस में घुसकर बैठ गया जहरीला सांप, जान बचाने के लिए खंभा पकड़ कई घंटे तक रहा खड़ा

Wed, 29 Jul 2020 11:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 29 Jul 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Mirzapur poisonous snake entered in pant man standing two hours same position for save life
सांप घुसने के बाद खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

जहरीले सांपों के बारे में सुनकर ऐसे ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कल्पना कीजिए अगर कोई जहरीला सांप आपके पहने हुए कपड़े के अंदर घुस जाए, तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से सामने आया है। यहां बिजली का खंभा लगाने वाला मजदूर जब सोने गया तो उसके पैंट में एक जहरीला सांप घुस गया और पैंट के अंदर चला गया।

Uttar Pradesh Mirzapur poisonous snake entered in pant man standing two hours same position for save life
पैंट में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला

मजदूर को जैसे ही इस बात का अंदाजा हुआ, तो वो एक खंभे को पकड़कर करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा, ताकि किसी तरह की हलचल ना हो। यह मामला मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है। इस गांव में मौजूद आंगनवाड़ी केंद्र पर बिजली विभाग की तरफ से बिजली के खंभे और तार लगाने वाले मजदूर रुके हुए थे।

Uttar Pradesh Mirzapur poisonous snake entered in pant man standing two hours same position for save life
पैंट में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला

रात में सभी मजदूर खाना खाकर सो गए। सोते समय ही एक मजदूर के शर्ट से जहरीला सांप घुसते हुए उसके पैंट के अंदर चला गया। पैंट में घुसा सांप कहीं काट न ले, इसके लिए मजदूर काफी देर तक एक खंभे को पकड़कर खड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Mirzapur poisonous snake entered in pant man standing two hours same position for save life
पैंट में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला

सुबह होते ही गांव के लोगों ने एक सपेरे को बुलाकर किसी तरह सांप को जींस से बाहर निकलवाया। जैसे ही सांप पैंट से बाहर निकला, तो युवक की जान बच सकी। अगर यह मजदूर सावधानी से नहीं खड़ा रहता तो सांप उसे काट भी सकता था।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Mirzapur poisonous snake entered in pant man standing two hours same position for save life
पैंट में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला

सुबह इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चली, तो वहां पर काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद सपेरे ने युवक के पैंट काटकर सांप को निकाला और काबू में कर लिया, तब जाकर युवक की जान बची। इलाके में मजदूर युवक के साहस की चर्चा है। मजदूरों ने 112 पर कॉल करके मदद के लिए पुलिस व गांव के प्रधान को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस भी इसे देखती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed