फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: शख्स के हाथों में मांस का टुकड़ा देख भागते हुए आया मगरमच्छ, पकड़ने के लिए हवा में लगा दी छलांग

Wed, 29 Jul 2020 09:03 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 29 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
crocodiles jump for grab food from trainer hand video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों मगरमच्छ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ को बहुत ही खतरनाक तरीके से खाना खिला रहा है। मगरमच्छ को उछलते हुए देखकर हर कोई डर जा रहा है। मांस के टुकड़ों को खाने के लिए मगरमच्छ नदी से बाहर भी निकल गया।

crocodiles jump for grab food from trainer hand video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस वीडियो को गेटोरलैंड, ऑरलैंडो ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ को एक ट्रेनर अपने हाथों से खाना खिला रहा है। ट्रेनर नदी के पास आकर मांस का टुकड़ा लेकर खड़ा हो जाता है। मगरमच्छ की जैसे ही नजर मांस के टुकड़े पर जाती है, तो वो भागते हुए ट्रेनर के पास पहुंच जाता है।

View this post on Instagram

Predator wants all the good food!!! @niloticus #gatorland #alligator #predator

A post shared by Official Gatorland Instagram (@gatorland_orlando) on

crocodiles jump for grab food from trainer hand video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

मगरमच्छ जैसे ही ट्रेनर के पास पहुंचता है, तो ट्रेनर पीछे हट जाता है। लेकिन मगरमच्छ भी उसके पीछे लग जाता है। मगरमच्छ की नजर मांस के टुकड़े पर होती है। ट्रेनर मांस को लेकर हाथों को ऊपर करता है, तो मगरमच्छ हवा में उछलकर खाने को लपक लेता है। इसके बाद वो लेटकर खाने का आनंद लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
crocodiles jump for grab food from trainer hand video goes viral on social media
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'शिकारी को पूरा खाना चाहिए...' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 43 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही वीडियो को 7 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मगरमच्छ कितने प्यारे तरीके से अपना खाना खा रहा है। देखकर मजा आ गया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'यह ठीक वैसे ही खाने के लिए दौड़ रहा है, जैसे मैं दोड़ती हूं अपने पसंदीदा खाने को देखकर।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed