फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भाई को चाहिए था पांचवा बच्चा, सरोगेसी की मदद से बहन ने पूरी की इच्छा

Tue, 27 Apr 2021 09:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 27 Apr 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
usa sister gave birth 5th child of brother with the help of surrogacy
सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा - फोटो : carryingformysister / Instagram

भाई-बहन का रिश्ता समाज में सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। लेकिन जब आपको यह सुनने में आए कि सगी बहन ने ही अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया, तो कैसा लगेगा? सुनने में ये बात आपको भले ही अजीब लग रही होगी, लेकिन वॉशिंगटन से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बहन ने सरोगेसी के जरिए अपने बड़े भाई के पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि पूरे अमेरिका में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

usa sister gave birth 5th child of brother with the help of surrogacy
सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा - फोटो : carryingformysister / Instagram

डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, एक शख्स के पहले से ही चार बच्चे थे, लेकिन उसे एक और बच्चे की चाहत थी। इस शख्स को ऐसा लगता था कि पांचवें बच्चे के आ जाने से उसका परिवार पूरा हो जाएगा। हालांकि, मेडिकल प्रॉब्लम के वजह से उसकी पत्नी पांचवें बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थी। ऐसे में अपने सगे भाई की इच्छा को पूरी करने के लिए 27 साल की बहन हिल्दे पेरिंगरे ने बड़ा फैसला लिया। हिल्दे पेरिंगरे ने सरोगेसी की मदद से प्रेगनेंट होकर अपने भाई के पांचवें बच्चे को जन्म दिया।

usa sister gave birth 5th child of brother with the help of surrogacy
सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा - फोटो : carryingformysister / Instagram

बता दें कि जनवरी 2021 में हिल्दे पेरिंगरे ने अपने 35 वर्षीय भाई इवान शेली और उसकी पत्नी 33 साल की पत्नी केल्सेय के पांचवें बच्चे को जन्म दिया। काफी अनोखे तरीके से जन्म लेने वाले इस बच्चे से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। प्रेग्नेंसी के दौरान बहन हिल्दे का पूरा खर्चा उसके भाई ने ही उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
usa sister gave birth 5th child of brother with the help of surrogacy
सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा - फोटो : carryingformysister / Instagram

आपको बता दें कि सबसे दिलचस्प बात ये है कि हिल्दे पेरिंगरे पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने सरोगेसी के जरिए प्रेग्रेंट होने का फैसला लिया। सरोगेसी की मदद से उन्होंने अपने भाई को पांचवा बच्चा देने में सफल रहीं।

विज्ञापन
usa sister gave birth 5th child of brother with the help of surrogacy
सरोगेसी की मदद से हुआ बच्चा - फोटो : carryingformysister / Instagram

खबर के मुताबिक, परिवार बच्चे के लिए साल 2020 से ही कोशिश कर रहा था। विकसित मेडिकल साइंस की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। सरोगेसी से जन्म लिया बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने माता-पिता के साथ रह रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed