फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका का सबसे पूराना द्वीप: 32वें राष्ट्रपति के नाम से मशहूर आइलैंड, जहां पहली बार बन रहा है होटल

Sun, 04 Apr 2021 07:03 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 04 Apr 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
usa first hotel built on 400 years old island which known as 32nd president franklin d roosevelt
रूजवेल्ट आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में 400 साल पुराने एक द्वीप पर पहला होटल तैयार किया गया है। 1 जून 2021 को ये होटल लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि ये आइलैंड यानी द्वीप यॉर्क का टेक हब है और यहां हजारों लोग रोजाना पहुंचते हैं। लेकिन इस आइलैंड पर अभी तक ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में होटल के खुल जाने से अब यहां आने वाले पर्यटन रुकने का भी आनंद ले सकेंगे।

usa first hotel built on 400 years old island which known as 32nd president franklin d roosevelt
रूजवेल्ट आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 18 मंजिला इस होटल में कुल 244 कमरे, 2,000 किताबों वाली एक लाइब्रेरी समेत कई तरह की लग्जरी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इस आइलैंड का नाम अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया। अब यहां आने वाले पर्यटक आइलैंड पर रुकने का भी मजा ले सकेंगे। 3.21 किलोमीटर लंबा ये आइलैंड काफी खूबसूरत है।

usa first hotel built on 400 years old island which known as 32nd president franklin d roosevelt

आइलैंड का इतिहास
रूजवेल्ट आइलैंड का इतिहास काफी पूराना है। इस आइलैंड को 1600 के आसपास बनाया गया था और इस पर नीदरलैंड्स के लोगों का कब्जा था। उस समय ये द्वीप ब्लैकवेल आइलैंड के नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्ष 1637 में मूल रूप से अमेरिकियों ने इसे खरीद लिया था। इसके बाद साल 1950 में इस आइलैंड का नाम अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
usa first hotel built on 400 years old island which known as 32nd president franklin d roosevelt
फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वितीय विश्वयुद्ध और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। वे अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति पद की शोभा बढ़ाई। वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, 1930 के दशक में फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने रोजगार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक सुधार के लिए कई बैंकों और एजेंसियों से समझौता किया था।

विज्ञापन
usa first hotel built on 400 years old island which known as 32nd president franklin d roosevelt
फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका का काफी अच्छा नेतृत्व किया था। अप्रैल 1945 में राष्ट्रपति पद पर बने रहने के दौरान ही फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed