अमेरिका के व्हाइट हाउस में हमेशा नए राष्ट्रपति के आने से पहले साफ-सफाई की जाती है। पुराने राष्ट्रपति के सामान को हटाकर नए राष्ट्रपति की पसंद के मुताबिक किचन से लेकर सेमिनार रूम तक तैयार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सब काम महज 5 घंटों के अंदर पूरा कर लिया जाता है। यानी केवल 5 घंटों में विशालकाय राष्ट्रपति भवन को पूरी तरह से बदल दिया जाता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये सिस्टम...
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में आने वाले हैं। इससे पहले दिन तक मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भवन में बने रहेंगे। ट्रंप के शिफ्ट करते ही तेजी से राष्ट्रपति भवन की साफ-सफाई शुरू हो जाएगी। आमतौर पर नए राष्ट्रपति के आने और पुराने राष्ट्रपति के भवन से जाने के बीच केवल 5 ही घंटों का फर्क रहता है। इतने ही समय में नए राष्ट्रपति के मुताबिक सारे बदलाव कर लिए जाते हैं।
3 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
Exploring the White House नाम की किताब की लेखिका केट एंडरसन ने सीएनएन से बातचीत के दौरान बताया कि इस सफाई को और ज्यादा खास इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसके लिए प्रोफेशनल हायर नहीं किए जाते हैं। इससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए आम दिनों में वाइट हाउस में रहने वाला स्टाफ ही ये पूरी प्रक्रिया करता है।
4 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
व्हाइट हाउस को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि नए राष्ट्रपति आएं, तो उन्हें अपनी किताबों और कपड़ों से लेकर टूथब्रश भी जगह पर मिले। हर एक सामान को नए राष्ट्रपति की पसंद और जरूरत को देखते हुए रखा जाता है। कोविड-19 के कारण इस बार साफ-सफाई के प्रक्रिया में काफी समय लगने वाला है। पूरे व्हाइट हाउस की डीप क्लीनिंग होगी।
5 of 7
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लेयर में सफाई के चरणों को पूरा कर इस बात को पक्का किया जाएगा कि व्हाइट हाउस पूरी तरह से साफ और संक्रमण-मुक्त है। इसके साथ ही 5 घंटे की तैयारी का एक दिलचस्प हिस्सा ये भी है कि व्हाइट हाउस में मौजूदा सामान का एक कैटेलॉग तैयार किया जाता है और इसे आने वाले राष्ट्रपति को भेजा जाता है।