Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। आए दिन एलियन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। दुनिया में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कभी-कभी ऐसे अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस बात का किसी के पास कोई सबूत नहीं है।
ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनके यूएफओ होने के दावे किए जाते हैं। कई बार बताया जाता है कि ये वीडियो एडिट किए हुए हैं।
2 of 7
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो
- फोटो : iStock
अब एक बार फिर अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार ने कम से कम यूएफओ के 24 वीडियो रखे हैं जिन्हें कभी दुनिया के सामने नहीं लाया गया। साल 2019 के मध्य के 19 अलग-अलग वीडियो हैं जिनमें यूएफओ देखे गए हैं।
3 of 7
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो
- फोटो : iStock
'सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम' के तहत अमेरिकी नौसेना ने इन वीडियो को लेकर जानकारी देने का अनुरोध किया गया था जिसके बाद यह खबर सामने आई है। हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इन वीडियो फुटेज को जारी करने से मना कर दिया है। पेंटागन का कहना है कि ऐसा करना संवेदनशील 'स्रोतों' के लिए खतरा हो सकता है।
4 of 7
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल सिक्योरिटी एंड नॉनप्रोलिफरेशन के पूर्व विश्लेषक मारिक वॉन रेनेंकैम्फ ने बताया है कि पेंटागन के पास कम से कम दो दर्जन या ज्यादा यूएफओ के वीडियो हैं।
5 of 7
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि जनता के प्रति पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक प्रतिबद्धताएं हैं, लेकिन इसके बावजूद पेंटागन के अधिकारियों ने किसी भी वीडियो फुटेज को जारी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तर्क देना कि संवेदनशील स्रोतों के लिए खतरा पैदा हो सकता है कई वीडियो के लिए यह बात सही नहीं है।