Alien News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस के बारे में आए दिन चर्चा होती रहती है। एलियंस को लेकर आए दिन ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। कई बार लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। लेकिन अभी भी ये बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने में लगे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
अब इस बीच एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। इस दावे के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक शख्स का दावा है कि अमेरिकी सेना ने एक नर्स से एलियन का पोस्टमॉर्टम कराया था। इस दावे से सनसनी मच गई है। इससे पहले भी कई लोगों ने एलियन देखने का दावा किया है, लेकिन यह पहली बार है जब किसी ने इस तरह की बात कही हो।
2 of 5
सेना ने नर्स से कराया एलियन का पोस्टमॉर्टम
- फोटो : iStock
अमेरिका में एलियन के आने की हमेशा थ्योरी दी जाती है। अब इस बीच अमेरिका के एक वेटरन का वीडियो वायरल हो रहा है जो पुराना है। इसमें उन्होंने बताया है कि एक एलियन को देखा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने एलियन का चीर फाड़ करने के लिए एक नर्स पर दबाव बनाया था।
3 of 5
सेना ने नर्स से कराया एलियन का पोस्टमॉर्टम
- फोटो : iStock
उन्होंने दावा किया है कि रोसवेल यूएफओ क्रैश के बाद एलियन के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाना था जिसके लिए नर्स को मजबूर किया गया था। इसकी वजह से नर्स सदमे में चली गई थी। रोसवेल फ्यूनरल होम के एक कार्मचारी ने यह दावा किया है। कर्मचारी का कहना है कि एलियन को दफनाने के लिए सेना ने बच्चों के आकार के ताबूत बनवाए थे। उसका दावा है कि वह नर्स को जानता है जिसने इस घटना के बाद इस्तीफा दे दिया था।
4 of 5
सेना ने नर्स से कराया एलियन का पोस्टमॉर्टम
- फोटो : iStock
रोसवेल फ्यूनरल होम के कर्मचारी का नाम ग्लेन डेनिस है। रोसवेल यूएफओ दुर्घटना के समय यह कर्मचारी न्यू मैक्सिको के रोसवेल में अंडरटेकर में काम करता था। इस समय इस शख्स की मौत हो चुकी है, लेकिन उसने नर्स के नाम का कभी खुलासा नहीं किया। एक पूर्व जासूस और सैन्य पुलिस अधिकारी हैं जिनका नाम जेम्स क्लार्कसन है ने ग्लेन का इंटरव्यू लिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी कहानियां नाटकीय हैं, लेकिन एक विश्वसनीय स्रोत हैं।
5 of 5
सेना ने नर्स से कराया एलियन का पोस्टमॉर्टम
- फोटो : iStock
जेम्स ने ग्लेन द्वारा बताई गईं बातों को बताया है। ग्लेन ने कहा था कि जब यह घटना घटी थी तब छोटे शहरों में एंबुलेंस नहीं थे। जेम्स ने बताया है कि एक एयरमैन घायल था जिसे ग्लेन लेकर जा रहे थे। उसको जानने वाली एक नर्स ने उससे पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है जो बेहद डरी हुई थी। नर्स ने बाद में अपना इस्तीफा दे दिया और कहा कि कभी उसकी पहचना उजागर न करे। दुनिया में रोसवेल यूएफओ हादसा के लिए जाना जाता है।