फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक ही पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल! यकीन करना मुश्किल लेकिन है हकीकत

Wed, 12 Jun 2019 03:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Unique tree that can produce 40 different types of fruits
ट्री ऑफ 40 - फोटो : Social media

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक पेड़ पर एक ही तरह का फल लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ही पेड़ पर 40 तरह के फल लगते हैं। इसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। 

Unique tree that can produce 40 different types of fruits
ट्री ऑफ 40 - फोटो : Social media

अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है, जिसपर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं। 

Unique tree that can produce 40 different types of fruits
ट्री ऑफ 40 - फोटो : Social media

इस अनोखे पेड़ की कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ट्री ऑफ 40' की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique tree that can produce 40 different types of fruits
ट्री ऑफ 40 - फोटो : Social media

अमेरिका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के जनक हैं। इस पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत साल 2008 में की थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे। 

विज्ञापन
Unique tree that can produce 40 different types of fruits
ट्री ऑफ 40 - फोटो : Social media

दरअसल, वो बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था, जिसमें कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं। चूंकि प्रोफेसर वॉन का जन्म खेती से संबंधित परिवार में हुआ था, इसलिए उनकी दिलचस्पी भी खेती-बाड़ी में खूब थी। उन्होंने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने 'ट्री ऑफ 40' जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में सफलता हासिल की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed