फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं सौरमंडल के अनोखे ग्रह, जहां हैं भयानक ज्वालामुखी, जानिए हैरान कर देने वाले रहस्य

Thu, 09 Dec 2021 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
unique planets of the solar system where have giant volcanoes Know the surprising mystery
इन अनोखे ग्रहों पर हैं भयानक ज्वालामुखी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अतंरिक्ष और धरती से जुड़े रहस्यों को वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। इन रहस्यों के बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरान हैं। हमारी पृथ्वी को लेकर भी कई रहस्य हैं। पृथ्वी की मजबूती को लेकर कहा जाता है कि आखिर यह इतनी मजबूत कैसे है? इस सवाल पर वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी से निकलने वाला गर्म लावा की वजह से धरती इतनी मजबूत है, क्योंकि लावा निकलने के बाद जम गया जिसके कारण एक मजबूत सतह का निर्माण हुआ। वर्तमान समय में धरती पर कई हजार ज्वालामुखी स्थित हैं। इनमें से कई सक्रिय हैं, कुछ निष्क्रिय हैं। 

धरती पर ज्वालामुखी फटने की वजह से कभी-कभी इंसानों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों और उपग्रहों पर भी ज्वालामुखी मौजूद हैं। यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। वैज्ञानिकों ने ग्रहों और उपग्रहों पर मौजूद ज्वालामुखी को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

unique planets of the solar system where have giant volcanoes Know the surprising mystery
इन अनोखे ग्रहों पर हैं भयानक ज्वालामुखी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चंद्रमा

पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर भी ज्वालामुखी थे। वैज्ञानिक बताते हैं कि चंद्रमा पर मौजूद ज्वालामुखी सक्रिय थे, हालांकि अब ये निष्क्रिय हो चुके हैं। इस उपग्रह पर मौजूद ज्वालामुखी के लावा से एक विशाल मैदानी इलाके का निर्माण हुआ था। इसके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरान थे। 

unique planets of the solar system where have giant volcanoes Know the surprising mystery
इन अनोखे ग्रहों पर हैं भयानक ज्वालामुखी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शुक्र ग्रह

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्र ग्रह पर भी कई ज्वालामुखी मौजूद हैं। यहां पर कई ज्वालामुखी अभी भी सक्रिय हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से ही शुक्र ग्रह अत्यधिक गर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unique planets of the solar system where have giant volcanoes Know the surprising mystery
इन अनोखे ग्रहों पर हैं भयानक ज्वालामुखी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मंगल ग्रह
 
इस ग्रह के बारे में वैज्ञानिकों ने जो खुलासा किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस ग्रह पर सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। उन्होंने कहा कि इसका नाम ओलंपस मोन्स है जो करीब 25 किमी ऊंचा है। लेकिन यह लाखों सालों से निष्क्रिय है। वैज्ञानिक अतंरिक्ष को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे करते रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed