अंतरिक्ष की दुनिया काफी बड़ी और रहस्यमयी है। ग्रहों, उपग्रहों, तारे और एस्टेरॉयड की संख्या अंतरिक्ष में अनगिनत है। अभी तक दुनिया का कोई भी देश पूरे अंतरिक्ष के बारे में नहीं जान पाया है। खगोल शास्त्री और वैज्ञानिक इनके बारे में अध्ययन करते हैं और समय-समय पर ऐसी जानकारियां निकल कर सामने आती हैं जिनके बारे में जानने के बाद हैरानी होती है। खोज के दौरान कई बार वैज्ञानिकों ने तो यहां तक दावा किया है कि कुछ ग्रहों और एस्टेरॉयड में सोना भरा हुआ है। मगर, इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका अभी खुलासा होना बाकी है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में एक यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट सी वरिंग ने अंतरिक्ष में एक चमकीली चीज दिखाई देने का दावा किया है। शुरुआत में तो ये अजीबोगरीब चीज वरिंग को सोना (गोल्ड) जैसी लगी, लेकिन जब इसकी असलियत का पता चला तो वो काफी हैरान रह गए। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में ये अजीबोगरीब चीज क्या थी..........
Space News: अंतरिक्ष में दिखी रहस्यमय ‘गोल्डन चीज’, UFO एक्सपर्ट ने समझा सोना, फिर सामने आई ये सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन