{"_id":"6239d1c4416bb26bfc7737d7","slug":"two-years-of-janta-curfew-netizens-remember-this-day-by-sharing-funny-memes-jokes-and-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Years of Janta Curfew: जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल, सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की आई बाढ़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Two Years of Janta Curfew: जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल, सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की आई बाढ़
आज से ठीक दो साल पहले कोरोना महामारी से निपटने के लिए 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। 22 मार्च 2020 को सुबह सात से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू था। गांव-शहर में सड़कों पर सन्नाटा और हर तरफ एक डर था। कोरोना महामारी की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद 22 मार्च 2020 रविवार को लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। शाम पांच बजे लोग अपने दरवाजे, छत और बालकनी में दीपक जलाकर पांच मिनट तक ताली-थाली बजाते रहे। ऐसा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में किया गया था।
कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया था जिसे अब दो साल हो चुके हैं। पीएम मोदी की अपील पर देश की जनता अपने-अपने घरों में कैद हो गई थी। इसके बाद देश में 25 मार्च से लाकडाउन लगाया था। लाकडाउन के दौरान देखा गया कि सबकुछ बंद होने की वजह से लोग पैदल ही अपने घर जाने के लिए निकल पड़े। अब सोशल पर एक बार फिर #JantaCurfew ट्रेंड कर रहा है। लोग इसपर मजेदार मीम्स और ट्विटर पर पुरानी यादों को शेयर कर रहे हैं।
2 of 7
Two Years of Janta Curfew
- फोटो : Twitter @imoupiyao1
जनता कर्फ्यू को याद करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है, कृपया सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहनें और अपने हाथ धोएं। हैप्पी एनिवर्सरी।
3 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @rishu_1809
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 22 मार्च 2020 को शाम बजे इंडियन फैमिली का हाल। इसके साथ ही एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है धूम धड़ाका आर्केस्ट्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @ThikThaak
एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है थाली बजाओ अभियान के टाॅप विजेता। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @ Manisha09781
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, लगता है कि #JantaCurfew भारतीयों के लिए एक जश्न था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।