फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: जब मां के गर्भ में जुड़वा बच्चों ने एक-दूसरे को मारे मुक्के, जानिए पूरा मामला

Wed, 17 Apr 2019 04:07 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
twins spotted fighting inside mother womb during ultrasound Video goes Viral 

गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे हमशक्ल होंगे या नहीं। उनकी आदतें एक जैसी होंगी या अलग-अलग, लेकिन क्या आपने कभी मां के गर्भ के अंदर बच्चों को लड़ते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसे काफी देखा जा रहा है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

twins spotted fighting inside mother womb during ultrasound Video goes Viral 
- फोटो : You Tube

यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। मां के गर्भ में जुड़वा बच्चों के बीच लड़ाई हो गई। बच्चों की ये लड़ाई अल्ट्रासाउंड में साफ दिखाई दे रही है। पेट के अंदर ही दोनों ने लड़ाई शुरू कर दी। अल्ट्रासाउंड में दोनों बच्चों को एक-दूसरे पर मुक्के मारते देखा गया। अल्ट्रासाउंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

twins spotted fighting inside mother womb during ultrasound Video goes Viral 
twins fighting in womb - फोटो : You Tube

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का ये वीडियो पिछले साल शेयर किया गया था। चार महीने की प्रेग्नेंट महिला जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। पिछले साल यिनचुआन में एक क्लिनिक में उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया था। ये वीडियो ट्विंस बच्चों के पिता ने शूट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
twins spotted fighting inside mother womb during ultrasound Video goes Viral 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

पिता ने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजन्मी बच्चियां बहुत देर तक अंदर ही एक-दूसरे को मुक्के मारती रहीं। ये वीडियो चीन में काफी वायरल हुआ। टाओ ने वीडियो एप Douyin में ये वीडियो शेयर किया था। ओरिजनल वीडियो के 2.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं और 80 हजार से ज्यादा कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
twins spotted fighting inside mother womb during ultrasound Video goes Viral 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : dailysabah.com

हालांकि, अब बच्चों का जन्म हो चुका है। एक का नाम चेरी है और दूसरी बच्ची का नाम स्ट्रॉबेरी है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये अंदर लड़ रहे हैं... लेकिन बाहर आने के बाद ये एक-दूसरे को बहुत प्यार करेंगे। उनके पिता टाओ ने बताया कि एक और अल्ट्रासाउंड में दोनों एक-दूसरे से गले मिल रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed