देखें चौंकाने वाला वीडियो: जब रेस्टोरेंट में अचानक घुस आया सांड, वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे आपके
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और ये वीडियो एक सांड की वजह से खूब देखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप कभी न कभी अपनों के संग किसी रेस्टोरेंट में खाना खाना जाते ही होंगे? कोई अपने बच्चों संग, कोई अपने पार्टनर संग तो कोई अपने दोस्तों संग आदि। पर जरा सोचिए कि आप जिस रेस्टोरेंट में खाना खाने गए हैं। वहां अचानक कोई सांड आ जाए और बवंडर मचा दे। तो फिर क्या होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं या क्या सच में ऐसा हो सकता है? तो इसका जवाब है ऐसा हो सकता है या नहीं, लेकिन ऐसा हो चुका है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो और जानते हैं आखिर माजरा क्या है...
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक गुस्सैल सांड अचानक एक रेस्टोरेंट में घुस आया है और इसके बाद ये जो करता है, वो देखकर आप डर भी सकते हैं।
चलिए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Wildlife | Animals | Pets (@wildlifeanimall)
इस वीडियो में आप देखेंगे तो नजर आता है कि एक गुस्सैल सांड एक रेस्टोरेंट में घुस आता है और फिर ये लोगों पर हमला बोल देता है। पहले ये एक टेबल के पास बैठे लोगों पर अटैक करता है और एक व्यक्ति को तो ये खूब सींग मारता है।
यही नहीं, इसके बाद ये सांड दूसरे टेबल के पास बैठे लोगों पर भी हमला बोल देता है और उन लोगों को भी सींग से मारता है। वीडियो देखकर लगता है कि इन लोगों को चोटें जरूर आई होंगी।
बात अगर इस वीडियो की करें, तो इसे इंस्टाग्राम पर wildlifeanimall नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर आप इस जगह होते तो क्या करते?'