मिस्र की राजधानी कायरो (Cairo) से 165 मील दूर अल घोरिफा में एक कब्रिस्तान से ढाई हजार साल पुरानी ममी और कई पौराणिक वस्तुएं मिली हैं। पुरातत्वविदों ने इसके बारे में दावा किया है कि ये तीन हजार साल पुरानी है।
2 of 5
- फोटो : millenniumpost.in
इस साइट को खोजने वाले अन्वेषण जॉस गेट्स और प्रसिद्ध पुरातत्वविद् जाहि हवास ने इस क्रबिस्तान की खोज का लाइव प्रसारण डिस्कवरी चैनल में किया। इस प्रोग्राम का नाम 'एक्सपीडिशन अननोन: इजिप्ट लाइव' था।
सोने में लिपटी ममी : इस प्रसारण में एक पत्थर के ताबूत को खोलते हुए दिखाया गया है। इस ताबूत में सोने की पट्टियों में लिपटी ममी पाई गई हैं। पुरातत्वविद् का मानना है कि यह ममी किसी उच्च कोटि के पुजारी की है। यह ममी ऊपर से लेकर नीचे तक सोने की पट्टियों में लिपटी हुई पाई गई है।
इसके अलावा ताबूत में कई अन्य पौराणिक वस्तुएं भी पाई गई हैं। इसके साथ दो और ममी मिली हैं। यह ममी 2500 साल पुराने एक पारिवारिक मकबरे में मिली हैं, जिसे एक परिवार का आखिरी आरामगाह बताया जा रहा है। इस मकबरे में कई पौराणिक मिस्र की वस्तुएं जैसे बोर्ड गेम, कुत्तों की हड्डियां और चार कांच की बोतलें पाई गई हैं। इन बोतलों में ममी के अंग संभाल कर रखे गए हैं।
5 of 5
- फोटो : english.ahram.org.eg
दूसरी और तीसरी ममी के ताबूतों में लिखी जानकारी के मुताबिक, यह ममी मिस्र के पौराणिक भगवान के मंदिर में गायक की थी। इस खुदाई के दौरान मिस्र के एक और पुजारी का सिर भी मिला जिसे संरक्षित करके रखा गया था। गेट्स ने लाइव प्रसारण में कहा कि इतनी पुरानी ममी बहुत कम ही मिलती हैं। यह हमारे लिए उपलब्धि है कि हम दर्शकों तक रीयल टाइम में ममी की खोज दिखा पाए।