जीवन में मां का किरदार कोई नहीं निभा सकता है मां का जगह लेना बहुत मुश्किल है। आज आपको कुछ ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपका दिल पिघल जाएगा। यह घटना तब हुई जब एक मां अपने बच्चे को स्कूल से घर के लिए लेने जा रही थी, उसका बच्चा तब चार साल का था। स्कूल में अपने बच्चे को लेने जा रही मां के कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
2 of 6
coma
- फोटो : social media
साल 1991 में उनका एक्सीडेंट हुआ था,जिसके चलते वह कोमा में चली गई थी। तब मां की उम्र 32 साल थी और बच्चे की उम्र 4 साल थी। आज जब वह कोमा से बाहर आई तो मां की उम्र 60 साल हो गई है।जब उनको होश आया तब उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे ओमार का नाम लिया।
3 of 6
mother son love
- फोटो : social media
ओमार बहुत छोटे थे। जब उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ था लेकिन अब ओमार बड़े हो गए हैं। उन्हें इस वक्त का बेसब्री से इंतजार था उनकी मां कब उनका नाम लेंगी। ओमार बताते हैं जब उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ था वह समय बहुत अलग था। उस वक्त मोबाइल फोन नहीं था और ना ही एम्बुलेंस की सुविधा थी। डॉक्टर्स ने उनकी मां को लंदन में इलाज के लिए सलाह दिया।
4 of 6
coma
- फोटो : social media
लंदन के डॉक्टर्स ने बताया कि वह सुन सकती हैं, दर्द महसूस कर सकती हैं लेकिन वह बोल नहीं सकती हैं। ओमार बताते हैं कि वह घंटों-घंटो अपनी अम्मी का हाथ थामकर बैठे रहते थे। आगे कहते हैं मेरी मां सोना है जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है मां की कीमत बढ़ती जा रही है।
5 of 6
Hospital
- फोटो : file photo
ओमार अपनी मां का इलाज जर्मनी के टॉप डॉक्टर्स से करा रहे हैं। डॉक्टर्स ने उनकी मां को ठीक करने के लिए कई ऑपरेशन और फिजियोथेरेपी करनी शुरू कि। साल 2018 में उनकी मां ने अचानक अजीबो- गरीब अावाज निकालनी शुरू कर दी थी। जिसे देखकर ओमान घबरा गए थे, उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। इस घटना के तीन दिन बाद अचानक मुझे रात को लगा कोई मेरा नाम कोई पुकार रहा है। इससे पहले मुझे मेरे सपने में आता था कि मेरी मां मुझे बुला रही है लेकिन उस दिन सच था मेरी मां मुझे बुला रही थी, वह दिन मेरे लिए सबसे खास दिन था।