Most Beautiful Mosques: दुनियाभर में 29 जून 2023 को ईद उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को बकरा ईद, बकरीद या ईद उल-अजहा भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म में बकरीद महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ईद उल-अजहा के पर्व को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इसकी वजह से इस दिन इस्लाम धर्म में कुर्बानी का बेहद खास महत्व है। बकरीद के दिन दुनिया भर के मस्जिदों में भी रौनक होती है। जब मस्जिदों की बात हो रही है, तो हम आपको दुनिया के 10 बेहद खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताते हैं। यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग देखने आते हैं।
Most Beautiful Mosques: ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत मस्जिदें, जानिए क्या है इनकी खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद
संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी में यह मस्जिद स्थित है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इसके अंदर दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन रखा गया है, जिसे 12000 कलाकारों ने बनाया है। 82 गुम्बदों और 1000 खंभों पर यह मस्जिद खड़ी है। साल 1996 में इस मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ था और 12 साल में यह बनकर तैयार हुई थी। इस मस्जिद को बनाने में तीन हजार करोड़ रुपये के खर्च हुए हैं। इसको बनाने में संगमरमर, सोना, कीमती पत्थरों, क्रिस्टल और चीनी मिट्टी की चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
अक्सुनकुर मस्जिद
अक्सुनकुर मस्जिद इजिप्ट की राजधानी काहिरा में स्थित है। इस निर्माण 14वीं शताब्दी में तुर्क शैली में किया गया है। अक्सुनकुर मस्जिद में इसके संस्थापक शम्स अल-दीन अक्सुनकुर और उनके बेटों के मकबरे हैं। इस खूबसूरत इमारत में सरू के पेड़ों के आकार में विशिष्ट इजनिक टाइलें लगी हैं। मस्जिद में बहुत सारे पत्थरों को एक साथ जोड़कर नक्काशी भी की गई है। यह काहिरा के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है।
ब्लू मस्जिद
तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सुल्तान अहमद मस्जिद को आमतौर पर ब्लू मस्जिद के नाम से जाना जाता है। इसकी भव्य छत पर 20,000 हाथ से पेंट की गई नीली इजनिक टाइलें लगाई हैं। इसकी वजह से इसे ब्लू मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। 1609 और 1616 के बीच तुर्क साम्राज्य के दौरान इस मस्जिद का निर्माण कराया गया था। यह खूबसूरत मस्जिद पारंपरिक इस्लामी और बीजान्टिन ईसाई स्थापत्य शैली के मिश्रण में बनाई गई है। 6 मीनारों से घिरी यह मस्जिद बेहद खूबसूरत है।
Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी का विस्फोट से पहले का वीडियो आया सामने, दिखा हैरतअंगेज नजारा
नसीर ओल मोल्क मस्जिद
यह मस्जिद ईरान में स्थित है, इसे पिंक मॉस्क या गुलाबी मस्जिद के तौर पर भी जाना जाता है। यह ईरान की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद की बाहरी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अंदरूनी खूबसूरती भी लोगों को आकर्षित करती है। फारसी नक्काशी से नसीर ओल मोल्क मस्जिद को सजाया गया है। इसके अंदर रंग-बिरंगे कांच लगाए गए हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं हाथी और जेब्रा, हिम्मत है तो 15 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए