{"_id":"60a0c3678ebc3e1380558ee4","slug":"the-devils-bible-written-in-only-one-night-by-mysterious-writer-also-known-as-codex-gigas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेविल्स बाइबिल: कहानी एक ऐसे रहस्यमय शैतानी किताब की, जो वैज्ञानिकों के लिए आज भी बनी है अनसुलझी पहेली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
डेविल्स बाइबिल: कहानी एक ऐसे रहस्यमय शैतानी किताब की, जो वैज्ञानिकों के लिए आज भी बनी है अनसुलझी पहेली
ईसाई धर्म की आधारशिला और पवित्र ग्रंथ बाइबिल के बारे में तो आप जरूर जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी किताब के बारे में सुना है, जिसे 'डेविल्स बाइबिल' यानी 'शैतान की बाइबिल' के नाम से जाना जाता है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन ये पुरी तरह से सच है। डेविल्स बाइबिल को दुनिया की सबसे रहस्यमय शैतानी किताब मानी जाती है, क्योंकि इसके पहले ही पन्ने पर एक शैतान की तस्वीर बनाई गई है। इतना ही नहीं किताब के अन्य पन्नों पर भी शैतानों की ही तस्वीर बनी है।
2 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविल्स बाइबिल को दुनिया की सबसे खतरनाक किताब भी माना जाता है, क्योंकि इसके बारे में आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि इसे किसने और क्यों लिखा है। इस शैतानी किताब को 'कोडेक्स गिगास' के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि ये किताब फिलहाल स्वीडन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई है।
3 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : सोशल मीडिया
साधरण तौर पर कोई भी किताब कागज के पन्नों से बनती है। लेकिन डेविल्स बाइबिल में कागज के पन्नों की जगह चमड़े का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यह किताब इंसानों के मन में कौतूहल पैदा करती है। कुल 160 पन्नों की इस किताब का वजन लगभग 85 किलो के आसपास है और इसे उठाने में कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किताब को लेकर एक बात ये भी मशहूर है कि इसे महज एक रात में लिखा गया था। कहा जाता है कि 13वीं सदी में एक संन्यासी ने अपनी मठवासी प्रतिज्ञाओं को तोड़ दिया था, जिसके बाद उसे दीवार में जिंदा चुनवा देने की सजा सुनाई गई थी। इस कठोर दंड से बचने के लिए उसने महज एक रात में ऐसी किताब लिखने का वादा किया, जो सभी मानव ज्ञान सहित मठ को हमेशा के लिए गौरवान्वित करे। उसे इसकी इजाजत दे दी गई, लेकिन कहते हैं कि आधी रात को जब उसने देखा कि वह अकेले पूरी किताब को नहीं लिख सकता है तो उसने एक विशेष प्रार्थना की और शैतान को बुलाया। उस शैतान से उसने अपनी आत्मा के बदले किताब को पूरा करवाने के लिए मदद मांगी। शैतान इसके लिए तैयार हो गया और उसने रात भर में ही पूरी किताब लिख डाली।
विज्ञापन
5 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वैज्ञानिकों का ये भी मानना है कि प्राचीन समय में चमड़े के पन्नों पर ऐसी किताब को महज एक दिन में लिखना नामुमकिन है। अगर दिन-रात एक करके लगातार लिखा जाए, तो भी इसे पूरा करने में कम से कम 20 साल का समय लगेगा। वहीं कुछ शोधकर्ताओं ने इस तर्क को गलत भी ठहराया है। उनका मानना है कि जिस तरह पूरी किताब को एक ही लिखावट में लिखा गया है, उससे इतना तो साफ है कि इसे 20 या 25 साल में नहीं लिखा गया होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।