लाखों पर्यटक हर साल थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने पटाया या बैंकॉक पहुंचते हैं लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इन रंगीत रातों के पीछे कितना दर्द छिपा है। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक में बीयर की बहार, बॉडी मसाज, जुएखाने और सेक्स ट्रेड से भरपूर रातें कई सिसकियों की बानगी है।
थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल
आपको बता दें कि थाईलैंड में जिस्म का धंधा गैर कानूनी है लेकिन इसे अनदेखा करते हुए लड़कियों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और इस समय थाईलैंड में करीब 1 लाख 23 हजार सेक्स वर्कर हैं।
कभी बॉडी मसाज के बहाने तो कभी बीयर परोसने के बहाने, ये लड़कियां सेक्स ट्रेड में लिप्त हैं।
थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल
नई महिला टूरिज्म मंत्री ने थाईलैंड में सेक्स के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया है पर इन लड़कियों के लिए ये कारोबार जरूरी बन गया है और वो किसी ने किसी बहाने से इसे कर ही लेती हैं। पोल डांसिंग करती लड़कियों की इस तस्वीर को देखिए जरा।
थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल
यहां बॉडी मसाज और बार गर्ल्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है। खासकर बाहर से आए पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है।
थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल
जरूरी नहीं कि हर लड़की जिस्म का धंधा अपने मन से अपनाए, कुछ लड़कियां मजबूरी में या धोखे से यहां लाई जाती है और इन्हीं रातों के अंधेरे में उनकी जिंदगी गर्द हो जाती है।