एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल फोटो में शख्स की जीभ बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। उसने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : lite1065.com
ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने दावा किया है कि वह हर दिन एनर्जी ड्रिंक के लगभग 6 कैन पीता है और पिछले एक साल से ऐसा करता आ रहा है, जिसकी वजह से उसकी जीभ गंभीर रूप से छिल गई है। डैन रॉयल नाम के शख्स ने अपनी जीभ की एक फोटो फेसबुक पर शेयर करते हुए लोगों को एनर्जी ड्रिंक के नुकसान के बारे में आगाह किया है।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डैन रोजाना 5 से 6 एनर्जी ड्रिंक के कैन पी जाते थे। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें इस बारे में आगाह किया कि इससे उनकी जीभ को नुकसान पहुंच रहा है। एनर्जी ड्रिंक में एमीनो एसिड, बिटामिन बी, हर्बल सब्सटेंस और एक कैन में 58 ग्राम तक शक्कर होती है।
4 of 6
- फोटो : Facebook/Dan Royals
डैन ने अपनी छिली हुई जीभ की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि एनर्जी ड्रिंक कौन पीता है? उन्हें पीने की लत है? आपको इस बारे में फिर से सोचना चाहिए। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए... यह आपकी जीभ को ऐसा बना देता है। कल्पना कीजिए कि यह आपके आंतरिक अंगों का क्या हाल करता होगा।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
डैन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मैं रोजाना 5-6 एनर्जी ड्रिंक पीता था और इसके बाद मुझे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ी। यहां मुझे पता चला कि ड्रिंक में कैमिकल्स हैं जो मेरी जीभ को नुकसान पहुंचा रहे हैं।