फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinosaur Egg Discovered in China: धरती पर वापस आएगा डायनासोर? चीन में मिला 7 करोड़ साल पुराना अंडा

Wed, 22 Dec 2021 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
perfectly preserved rare baby dinosaur egg discovered in china who 72 to 66 million years old
धरती पर वापस आएगा डायनासोर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने चीन में डायनासोर के एक अंडे का जीवाश्म बरामद किया है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस अंडे के अंदर बेहद अच्छी तरह से संरक्षित डायनासोर का भ्रूण  है। माना जा रहा है कि डायनासोर का अंडा 66-72 मिलियन (7 करोड़ 20 लाख) साल पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस भ्रूण को 'Baby Yingliang' नाम दिया है। वैज्ञानिकों को यह अंडा चीन के जियांग्शी प्रांत के गांझोउ शहर में मिला है। यह अंडा गांझोउ शहर के शाहे औद्योगिक पार्क में 'हेकोउ फॉर्मेशन' की चट्टानों में पड़ा था।  



यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने मिले भ्रूण के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि डायनासोर का यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति से संबंधित है। इस प्रजाति के डायनासोर के दांत नहीं थे बल्कि चोंच थी। ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति के डायनासोर पंखों वाले थे और यह एशिया और उत्तरी अमेरिका की चट्टानों में पाए जाते थे। इनकी चोंच और शरीर का आकार अलग-अलग होता था।  इससे वह आहार की एक विस्तृत श्रृंखला को खा सकरते थे। चीन में पाया गया डायनासोर का यह भ्रूण अब तक सबसे पूर्ण ज्ञात भ्रूण है। 

perfectly preserved rare baby dinosaur egg discovered in china who 72 to 66 million years old
धरती पर वापस आएगा डायनासोर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जन्म लेने वाला था डायनासोर

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को मिला यह भ्रूण जन्म लेने वाला था, क्योंकि उसका सिर उसके शरीर के नीचे था और अंडे के आकार के मुताबिक, उसकी पीठ मुड़ी हुई थी। सिर के दोनों तरफ पैर मौजूद थे। आधुनिक पक्षियों में ऐसी मुद्रा ‘टकिंग’ के दौरान देखने को मिलती है। टकिंग एक प्रक्रिया होती है जिसे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र नियंत्रित करती है। यह एक सफल हैचिंग के लिए बेहद जरूरी है। 

perfectly preserved rare baby dinosaur egg discovered in china who 72 to 66 million years old
धरती पर वापस आएगा डायनासोर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यह है सबसे दुर्लभ 

बेबी यिंगलियांग में ऐसे व्यवहार की खोज की गई है जिससे जानकारी सामने आई है कि पक्षियों के लिए यह अद्भुत नहीं है। इसका विकास शुरुआती नॉन-एवियन थेरोपोड डायनासोर के बीच हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म विज्ञानी फियोन वैसम माई और उनके सहकर्मियों ने यह शोध किया है। उनका कहना है कि डायनासोर के भ्रूण सबसे दुर्लभ जीवाश्म हैं जो अधिकतर बिना हड्डियों के होते हैं। वैज्ञानिकों में बेबी यिंगलियांग' की खोज को लेकर बेहद उत्साह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed