इंग्लैंड के ब्रिस्टल में रहने वाली एक महिला के खुलासे ने सनसनी मचा रखी है। जो भी उसकी लव स्टोरी के बारे में सुन रहा है कि वह हैरान हो रहा है। 30 वर्षीय Amethyst Realm का दावा है कि वह एक भूत से प्यार करती है और अब वह उसके साथ बच्चा भी प्लान कर रही है।
20 भूतों के साथ संबंध बना चुकी है यह महिला, अब बच्चे पैदा करने की चाहत
आईटीवी के चैट शो 'दिस मॉर्निंग' में उसने बताया कि इन दिनों वह एक ऑस्ट्रेलियाई भूत संग रिश्ते में है। उसके साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में उसने बताया, 'छह महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में मैं झाड़ियों से गुजर रही थी। तभी मुझे असाधारण ऊर्जा का एहसास हुआ। मैं उसे देख नहीं सकती, मगर महसूस कर सकती हूं। वह मेरे साथ यूके आ गया। हम दोनों इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और अब बच्चा प्लान कर रहे हैं।' उसने कहा, 'मैं जानती हूं यह सुनने में अजीब लगता है। मगर फैंटम प्रेग्नेंसी की थ्योरी के मुताबिक यह मुमकिन है।'
दस साल पहले इस तरह भूतों के प्रति हुआ आकर्षण
महिला ने बताया कि दस साल पहले वह अपने मंगेतर के साथ एक घर में शिफ्ट हुई थी। उसने बताया कि जब वह घर में अकेली होती थी तब भूत से संबंध बनाती थी। मंगेतर को जब शक हुआ कि वह उसे धोखा दे रही है तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। फिर तीन साल तक उसी भूत के साथ महिल का रिश्ता रहा।
लंदन स्थित गोल्डस्मिथ कॉलेज में मनोविज्ञान के प्रोफेसर क्रिस्टोफर फ्रेंच ने कहा कि महिला को कोई मानसिक बीमारी नहीं है।उन्होंने कहा,'अगर कोई अजीबो-गरीब अनुभव के बारे में बात करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह बीमार है। अगर कोई तनाव में है या थका हुआ है तो उसे भ्रम हो सकता है। यह स्वस्थ व्यक्ति के साथ मुमकिन है।' प्रोफेसर ने बताया कि महिला जो अनुभव कर रही है वह स्लीप पैरालिसिस की वजह से भी हो सकता है। ऐसा करीब 20-40 फीसदी लोगों के साथ हो चुका है।