फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा भूत जो पीता है मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Mar 2017 10:02 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
story of gata loops ghost
हिमाचल प्रदेश की वादियां जितनी सुंदर हैं उतनी ही खतरनाक भी हैं। हिमाचल में एक ऐसी जगह है जहां एक खास भूत रहता है। यहां से निकलने वाले लोग इस भूत के लिए मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं। अब आपको लग रहा होगा कि आखिर ये सारी चीजें इस भूत के लिए क्यों ?

एक ऐसा भूत जो पीता है मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट, देखें तस्वीरें

story of gata loops ghost
हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह रास्ते पर ये भूत रहता है जिसका नाम है ‘गाटा लूप्स’, जो करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर वीरान पहाड़ी और खामोशी के बीच बसा है। यहीं पर है भूत का एक छोटा सा घर। इस डरावनी जगह पर कोई जाता ही नहीं है और जो लोग इस जगह से गुजरते हैं वह इस रहस्यमयी स्थान के सामने मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं।

एक ऐसा भूत जो पीता है मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट, देखें तस्वीरें

story of gata loops ghost
करीब डेढ़ दशक पहले इस स्थान पर एक ट्रक खराब हो गया था। सर्दी का मौसम शुरू हो रहा था। हल्की बर्फबारी हो रही थी। ट्रक ड्राइवर, क्लीनर को ट्रक में ही छोड़ मदद के लिए गांव पैदल चला गया। इस स्थान से उस गांव की दूरी करीब 40 किलोमीटर के आसपास थी। इस दौरान मौसम और खराब हो गया तथा भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो गया। एक सप्ताह बाद बर्फीला तूफान थमा। ड्राइवर जब मदद लेकर लौटा तब तक क्लीनर की भूख-प्यास और मौसम की वजह से मौत हो गई थी। उसकी लाश ट्रक के अंदर मिली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ऐसा भूत जो पीता है मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट, देखें तस्वीरें

story of gata loops ghost
ड्राइवर ने उसका उसी स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के कुछ ही दिन बाद इस स्थान पर यहां से निकलने वाले लोगों के साथ अजीब एवं डरावनी घटनाएं होने लगीं। इस जगह पर एक लड़का लोगों को अकसर दिखने लगा जो उनसे कुछ खाने और पीने का पानी मांगता था। जो लोग उसे ये नहीं देते थे वह किसी न किसी हादसे का शिकार होने लगे। 
विज्ञापन

एक ऐसा भूत जो पीता है मिनरल वॉटर, शराब और सिगरेट, देखें तस्वीरें

story of gata loops ghost
इस जगह पर इतने हादसे होने लगे कि लोग यहां जाने से मना करने लगे। पूरे हिमाचल में इस जगह के बारे में चर्चा शुरू हो गई। इस भूत को शांत करने के लिए पंडित बुलाए गए जिन्होंने कर्मकाण्ड के बाद यहां उसका एक स्थान बनवा दिया। यहां से गुजरने वाले ड्राइवर इस स्थान पर मिनरल वॉटर और कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतलें चढ़ाने लगे। कई लोग शराब और सिगरेट भी इस स्थान में चढ़ावे के तौर पर भेंट देने लगे। गांव के लोगों का कहना है कि भूत का स्थान बनने के बाद लोगों को उस युवक का भूत दिखना बंद हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed